Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अबू धाबी के तीन तेल टैंकरों में भीषण विस्फोट, दो भारतीय समेत तीन की मौत, 6 घायल

  • Written By: आसिफ सईद
Updated On: Jan 17, 2022 | 04:24 PM

Representative Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

दुबई: अबू धाबी (Abu Dhabi) में तेल (Oil Tankers) के तीन टैंकरों में ड्रोनों (Drone Attack) की मदद से विस्फोट (Explosion) किये गये हो सकते हैं और संभवत: इसकी वजह से सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के मुख्य हवाई अड्डे के एक विस्तार पटल पर आग लगने की घटना सामने आई। पुलिस ने एक बयान में यह बात कही। दुबई के अल-अरबिया इंग्लिश की रिपोर्ट के अनुसार, घटना में तीन लोगों की मृत्यु हुई है। मृतकों में एक पाकिस्तानी और दो भारतीय नागरिक हैं। छह अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं हैं। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, अबू धाबी पुलिस ने मुसाफ्फा में तीन पेट्रोलियम टैंकरों में विस्फोट की पुष्टि की है।

हालांकि अबू धाबी पुलिस ने हवाई अड्डे पर लगी आग को ‘मामूली’ बताया और कहा कि यह आग शहर के मुख्य विमानपत्तन के एक विस्तार पटल पर लगी, जो निर्माणाधीन है। बयान में अबू धाबी की सरकारी स्वामित्व वाली तेल कंपनी एडीएनओसी के एक भंडारण केंद्र के पास तीन पेट्रोलियम टैंकरों में विस्फोट की एक अलग घटना की भी जानकारी दी गयी। अबू धाबी पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में छोटी-छोटी उड़ने वाली वस्तुओं के दोनों इलाकों में गिरने का पता चला है, जो संभवत: ड्रोन से संबंधित हो सकती हैं। इनसे विस्फोट और आग की घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है।

उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी। इस बीच, यमन के हूती विद्रोहियों ने संयुक्त अरब अमीरात में हमला करने का दावा किया है। यूएई और यमन के बीच 2015 से संघर्ष चल रहा है। हूती के सैन्य प्रवक्ता याहिया सरेई ने कहा कि उनके समूह ने यूएई में अंदर तक हमला किया है। सरेई ने ज्यादा जानकारी नहीं देते हुए कहा कि जल्द ही एक बयान जारी किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

हिंद महासागर में अमेरिकी सेना का बड़ा एक्शन, वेनेजुएला से भागे तेल टैंकर ‘बर्था’ को दबोचा

समंदर में तेल का ‘काला साम्राज्य’! मुंबई तट पर पकड़े गए 3 संदिग्ध ऑयल टैंकर, क्या ईरान से है इनका कनेक्शन?

रूसी तेल का संकट: भारत द्वारा खरीद घटाने और चीन के इनकार से समंदर में फंसे दर्जनों जहाज

ओमान में बातचीत के तुरंत बाद अमेरिका ने ईरान पर लगाए नए प्रतिबंध, तेल क्षेत्र को बनाया निशाना

(भाषा इनपुट्स के साथ) 

Massive explosion in three oil tankers in abu dhabi three including two indians killed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 17, 2022 | 04:24 PM

Topics:  

  • Oil Tankers

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.