- Hindi News »
- World »
- Marco Rubio Comments Delhi Blast Terror Attack Us Ready Assist
‘यह एक आतंकी हमला…’, दिल्ली ब्लास्ट पर मार्को रूबियो ने किया बड़ा ऐलान, पाकिस्तान में हड़कंप
Delhi Blast: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने दिल्ली धमाके को आतंकी हमला करार दिया, भारत की पेशेवर जांच की सराहना की और कहा कि अमेरिका ने मदद की पेशकश की, लेकिन भारत सक्षम है।
- Written By: अक्षय साहू

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Marco Rubio on Delhi Blast: अमेरिकी सांसद और विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने दिल्ली में सोमवार शाम हुए धमाके को स्पष्ट रूप से आतंकी हमला करार दिया है। उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि जांच को बहुत सावधानीपूर्वक और पेशेवर तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। यह टिप्पणी उन्होंने तब की, जब भारत ने इस धमाके को आतंकी घटना घोषित किया था।
रूबियो ने मीडिया से बातचीत में कहा, भारत को तारीफ मिलनी चाहिए। वे जांच को बहुत संयमित, सतर्क और पेशेवर तरीके से कर रहे हैं। जांच अभी जारी है और यह साफ तौर पर एक आतंकी हमला था। उन्होंने आगे बताया कि एक कार में भारी विस्फोटक सामग्री रखी गई थी, जो फट गई और इससे कई लोगों की जान चली गई।
अमेरिकी ने की मदद की पेशकश
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारत जांच को अच्छे तरीके से अंजाम दे रहा है और जैसे ही तथ्य सामने आएंगे, उन्हें सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से दिल्ली ब्लास्ट के बारे में बातचीत की।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी से दोस्ती सम्मान की बात…रुबियो को ट्रंप का अचानक आया वीडियो कॉल, बोले- मुझ पर भरोसा कर सकता है भारत
I Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
रूबियो ने कहा कि अमेरिका ने मदद की पेशकश की है, लेकिन भारत इस मामले में पूरी तरह सक्षम है और उन्हें अमेरिकी मदद की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा, हमने मदद की पेशकश की है, लेकिन मुझे लगता है कि भारत जांच में बहुत सक्षम है। वे अच्छा काम कर रहे हैं और हमारी मदद की जरूरत नहीं है।
जयशंकर और रूबियो की यह बातचीत कनाडा के नियाग्रा में G-7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई। इस दौरान रूबियो ने दिल्ली ब्लास्ट में हुई मौतों पर संवेदना व्यक्त की। बैठक में द्विपक्षीय रिश्तों के साथ-साथ वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
व्हाइट-कॉलर नेटवर्क का खुलासा
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस हमले में एक ‘व्हाइट-कॉलर आतंकी नेटवर्क’ का लिंक शामिल है। जांच एजेंसियों ने इसे पाकिस्तान आधारित संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवात-उल-हिंद से जोड़ा है। दिल्ली में लाल किले के पास हुए इस धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं।
यह भी पढ़ें: फिलीपींस बाढ़ त्रासदी पर एक्शन, राष्ट्रपति बोले- भ्रष्ट नेता और व्यवसायी क्रिसमस तक जेल में होंगे
रूबियो की टिप्पणियों से यह स्पष्ट होता है कि अमेरिका भारत की जांच प्रक्रिया को गंभीरता और पेशेवर तरीके से कर रहे होने के कारण सराह रहा है। वहीं, भारतीय जांच एजेंसियां इस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं, जिससे जल्द ही हमले के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।
Marco rubio comments delhi blast terror attack us ready assist
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














