होर्मुज ट्रंप के गले की हड्डी…अपने ही राष्ट्रपति पर भड़के पूर्व CIA चीफ, बोले-ईरान युद्ध में फंस गया US
US-Iran War: ईरान के खिलाफ अमेरिका का युद्ध बढ़ते संघर्ष और कठिन परिस्थितियों में फंसा है। लियोन पैनेटा ने ट्रंप को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, युद्ध की स्थिति अमेरिकी तैयारियों की कमी को दर्शाती है।
- Written By: अक्षय साहू
CIA के पूर्व प्रमुख लियोन पैनेटा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Leon Panetta Slams Trump US-Iran War: ईरान के खिलाफ अमेरिका की जंग तीन हफ्ते से ज्यादा समय से जारी है, और अब तक इसके खत्म होने का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिल रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए इस संघर्ष से बाहर निकलने का कोई आसान रास्ता नजर नहीं आ रहा। जैसे-जैसे युद्ध लंबा हो रहा है, ट्रंप की घरेलू स्थिति भी कठिन होती जा रही है, और उन्हें तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
इस मामले में सबसे बड़ी आलोचना अमेरिकी सुरक्षा के पूर्व अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इसमें सबसे प्रमुख नाम लियोन पैनेटा का है। पैनेटा अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री और CIA के पूर्व प्रमुख हैं। पैनेटा ने गॉर्डियन अखबार से बातचीत में कहा कि ट्रंप इस युद्ध में फंसे हुए हैं और इसके लिए वे खुद जिम्मेदार हैं।
स्ट्रेट होर्मुज ईरान की ताकत
उन्होंने बताया कि अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों को वर्षों से यह जानकारी थी कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ब्लॉक कर सकता है, जिससे विश्वभर में तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। यह खतरा पहले से ही ज्ञात था, जिसे संघर्ष के दौरान नजरअंदाज किया गया। पैनेटा का कहना है कि यह समझना कोई कठिन काम नहीं था कि ईरान से युद्ध के दौरान होर्मुज स्ट्रेट का बंद होना अमेरिका की सबसे बड़ी कमजोरी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
कोसोवो संसद में भारी हंगामा, विपक्षी सांसद ने पीएम एल्बिन कुर्ती पर अंडे फेंके
Air India Flight टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा, पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव? जानें क्या लिया एक्शन
इस्लामिक NATO की अग्नि परीक्षा शुरू… समझौते के 24 घंटे के अंदर सऊदी अरब पर हुआ बड़ा हमला, तेल रिफाइनरी तबाह!
ईरान के सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei का पहला वीडियो सामने आया, इजरायली मीडिया के दावों पर गहराया शक
पैनेटा ने यह भी संकेत दिया कि ट्रंप को अब एक कठिन निर्णय का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें यह तय करना होगा कि क्या वे होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए युद्ध का दायरा बढ़ाएं, ताकि दबाव कम हो और शायद ईरान से बातचीत हो सके, या फिर वे युद्ध को समाप्त करने के लिए पीछे हटकर हार मान लें, हालांकि सभी जानते हैं कि ऐसा करने से उनकी स्थिति कमजोर होगी।
यह भी पढ़ें- आधी रात को ईरान ने इजरायल पर बोला हमला…यरुशलम और वेस्ट बैंक पर दागी ‘क्लस्टर’ मिसाइल, मचा हड़कंप
खामेनेई की मौत से ईरान मजबूत
इसके अलावा, पैनेटा ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद की स्थिति पर भी सवाल उठाया। उनका कहना था कि अमेरिका ने यह सोचा था कि खामेनेई की मौत से ईरान का नेतृत्व कमजोर होगा, लेकिन इसके बजाय ईरान का शासन पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और स्थिर हो गया है। उन्होंने निष्कर्ष में कहा कि ट्रंप अब जिस स्थिति में हैं, वह बहुत कठिन है, और इसके लिए केवल और केवल ट्रंप ही जिम्मेदार हैं।
