पहले नहीं उठाया ट्रंप का फोन, अब किम जोंग उन ने परमाणु हथियारों बनाने में तेजी के दिए आदेश; मचा हड़कंप

US-North Korea Relations: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने परमाणु सामग्री बनाने वाली फैक्ट्रियों का दौरा कर हथियारों का उत्पादन बढ़ाने की अपील की और परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का संकेत दिया।
Kim Jong Un Nuclear Factory Visit
परमाणु कारखाने का दौरा करने पहुंचे किम जोंग उन(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • किम जोंग उन ने परमाणु सामग्री बनाने वाली दो फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया।

  • इनमें एक फैक्ट्री नई बनी है, जबकि दूसरी का विस्तार किया जा रहा है।

  • उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी KCNA ने दौरे की जानकारी दी।

  • किम ने देश की परमाणु हथियार उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया।

Kim Jong Un Nuclear Factory Visit: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने परमाणु सामग्री तैयार करने वाली फैक्ट्रियों का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने देश में परमाणु हथियारों का उत्पादन बढ़ाने की अपील की। किम का यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया एशिया दौरे के दौरान मुलाकात के प्रस्ताव को नजरअंदाज करने के कुछ दिनों बाद सामने आया है।

किम जोंग उन ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रम को बंद करने के मूड में नहीं है। वह देश की परमाणु ताकत को और मजबूत करना चाहते हैं और इसके लिए हथियारों का उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

परमाणु हथियारों का उत्पादन बढ़ाने पर जोर

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) ने गुरुवार को बताया कि किम ने परमाणु सामग्री बनाने वाली दो फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया। इनमें से एक फैक्ट्री का हाल ही में उद्घाटन हुआ है, जबकि दूसरी में विस्तार का काम चल रहा है।

Kim Jong Un Nuclear Factory Visit
26-27-28-29 नवंबर 2008 को पूरा भारत रोया, पाकिस्तान हंसा! अजमल कसाब मुंबई कैसे पहुंचा?

किम जोंग उन ने कहा कि उनका यह दौरा कोरियाई प्रायद्वीप पर लगातार बने परमाणु खतरे के जवाब में उठाया गया कदम है। इसका उद्देश्य उत्तर कोरिया की रक्षा क्षमता को और मजबूत करना है। इससे पहले बुधवार को भी किम ने परमाणु ऊर्जा से चलने वाले उपकरणों के उत्पादन केंद्र और एक परमाणु अनुसंधान संस्थान का दौरा किया था।

सालों बाद सामने आई परमाणु ठिकानों की जानकारी

उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु ठिकानों को लेकर हमेशा गोपनीयता बरती है। साल 2010 में अमेरिकी विद्वानों को अपने प्रमुख योंगब्योंग परमाणु परिसर में यूरेनियम संवर्धन केंद्र दिखाने के बाद से देश ने बहुत कम मौकों पर ऐसी जगहों की जानकारी सार्वजनिक की है।

हालांकि, उत्तर कोरिया ने यह नहीं बताया कि किम जोंग उन ने इस सप्ताह जिन दो फैक्ट्रियों का दौरा किया, वे किस स्थान पर मौजूद हैं। इससे पहले जून में भी किम के दौरे के दौरान एक यूरेनियम संवर्धन केंद्र की झलक दिखाई गई थी।

Kim Jong Un Nuclear Factory Visit
मिस्र की राजधानी काहिरा में भीषण हादसा, ऑयल टैंकर में आग से 31 की मौत और 21 से ज्यादा घायल, देखें VIDEO

दक्षिण कोरिया के खिलाफ जारी रखा परमाणु कार्यक्रम

किम जोंग उन लगातार अमेरिका और दक्षिण कोरिया से मिलने वाले खतरों का हवाला देकर अपने परमाणु कार्यक्रम को सही ठहराते रहे हैं। ताजा दौरों और हथियारों का उत्पादन बढ़ाने की अपील से साफ है कि उत्तर कोरिया फिलहाल अपने परमाणु कार्यक्रम को जारी रखने के इरादे पर कायम है।