कनाडा में ड्रोन से अस्पताल पहुंचाई गई किडनी, सफल ट्रांसप्लांट के बाद बची 63 साल के मरीज़ की बची जान
- Written By: आसिफ सईद
Representational Photo
ब्रोमोंट (कनाडा): कनाडा (Canada) में एक हैरतअंगेज़ घटना में टोरंटो (Toronto) के एक अस्पताल 9Hospital) में ट्रांसप्लांट (Transplant) के किडनी (Kidney) ड्रोन (Drone) के ज़रिए पहुंचाई गई। मार्किट और ऑफिस की बिल्डिंग की छतों को पार करते हुए ड्रोन अस्पताल की छत पर पहुंचा जिसका पहले से मेडिकल टीम इंतज़ार कर रही थी। टीम ने ड्रोन से भेजे गए पार्सल को उतारा और फिर एक 63 साल के शख्स का सफल ट्रांसप्लांट कर उसकी जान बचा ली गई।
एक रिपोर्ट के अनुसार, यूनीथर बायोइलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा निर्मित 15.5-किलोग्राम (34-पाउंड) कार्बन फाइबर मानव रहित इलेक्ट्रिक ड्रोन उद्देश्य से टोरंटो वेस्टर्न हॉस्पिटल से शहर के पश्चिम की ओर टोरंटो जनरल अस्पताल की छत तक सिर्फ 1.2 किलोमीटर (0.75 मील) की दूरी पर उड़ान भरी और महज़ 10 मिनट में किडनी अस्पताल तक सफलतापूर्वक पहुंचा दी।
दावा किया गया है कि, ट्रांसप्लांट के लिए ड्रोन डिलीवरी ने वैश्विक स्तर पर यह पहली बार हुआ है। हालांकि बताया जा रहा है कि, इससे पहले अप्रैल 2019 में इसी तरह की एक उड़ान ने अमेरिकी राज्य मैरीलैंड के एक अस्पताल में एक किडनी पहुंचाई गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Air India Bombing: कनाडा ने माना 1985 के विमान धमाके में था खालिस्तानियों का हाथ
Suicide Packages: कनाडा के शख्स ने 40 देशों में भेजे सुसाइड पैकेज, सैकड़ों लोगों की मौत पर कबूला गुनाह
Vidhi Megha Death: कनाडा के नियाग्रा में भारतीय छात्रा की हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
Ebola Travel Rules: विश्व कप के लिए अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको ने लागू किए नए इबोला यात्रा नियम
बता दें कि, कनाडा के अस्पताल में जिस मरीज़ का ट्रांसप्लांट किया जाना था वह खुद एक इंजीनियर था जिसने स्थानीय मीडिया में ड्रोन द्वारा दिए गए अंगों को प्राप्त करने के बारे में उत्साह व्यक्त किया। सफल ट्रांसप्लांट के बाद उसने इस ऑपरेशन में शामिल इंजीनियर्स और डॉक्टरों को शुक्रिया अदा किया।
