नेतन्याहू ने फटकारा तो ट्वीट डिलीट कर भागे ख्वाजा आसिफ! इजरायल को बताया था कैंसर, मध्यस्थता पर उठे सवाल
Israel-Pakistan Tensions: इजरायल पर विवादित टिप्पणी के बाद चौतरफा घिरे Khawaja Asif ने अपना सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिया है। नेतन्याहू की फटकार के बाद पाकिस्तान ने पीछे खींचे कदम।
- Written By: अक्षय साहू
ख्वाजा आसिफ ने इजरायल विरोधी पोस्ट डिलीट किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Khawaja Asif Delete Anti Israel Post on Social Media: पाकिस्तान इस समय वैश्विक सुर्खियों में है, क्योंकि आज इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच पहले चरण की शांति वार्ता होने की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) इजरायल को लेकर दिए गए अपने एक बयान के कारण आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं।
आसिफ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इजरायल के खिलाफ एक विवादित पोस्ट किया था, जिस पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। विवाद बढ़ने के बाद पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने वह पोस्ट हटा दिया है।
क्या ख्वाजा आसिफ का विवादित पोस्ट?
ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) अपने पोस्ट में इजरायल को “दुष्ट”, “मानवता के लिए अभिशाप” और “कैंसर” जैसे शब्दों से संबोधित किया था। यह टिप्पणी उन्होंने एक्स पर की थी, जिसने तुरंत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद खड़ा कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
10 दिन में ₹7.5 बढ़े… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष हुआ हमलावर, हर गाड़ियों पर 1500 रुपए वसूलने का आरोप
जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला…, अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच इजरायल ने दी खुली चेतावनी, कहा- हम पूरी तरह तैयार
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने अपनी पोस्ट में दावा किया था कि जब इस्लामाबाद में शांति वार्ता की कोशिशें चल रही हैं, उसी समय इजरायल लेबनान में हमले कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इजरायल गाजा, ईरान और लेबनान में लगातार निर्दोष लोगों को निशाना बना रहा है। अपनी टिप्पणी के अंत में उन्होंने बेहद कठोर भाषा का इस्तेमाल करते हुए इजरायल की स्थापना को लेकर भी विवादित बयान दिया, जिसे कई देशों ने भड़काऊ माना।
बयान पर इजरायल की तीखी प्रतिक्रिया
इस बयान के बाद इजरायल की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने इस टिप्पणी को “अस्वीकार्य” और “अत्यंत आपत्तिजनक” बताया। इजरायल का कहना है कि किसी भी सरकार के मंत्री द्वारा किसी देश के “विनाश” या “समाप्ति” जैसी भाषा का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के नियमों के खिलाफ है।
इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने भी इस बयान पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां इजरायल के अस्तित्व के खिलाफ सीधा आह्वान हैं। उन्होंने इसे गंभीर कूटनीतिक मुद्दा बताते हुए पाकिस्तान की भूमिका पर भी सवाल उठाए।
यह भी पढ़ें- मोजतबा ने जारी किया नया फरमान…होर्मुज को लेकर US से नहीं होगा कोई समझौता, टोल वसूलने पर अड़े सुप्रीम लीडर
आसिफ ने डिलीट किया पोस्ट
विवाद बढ़ने के बाद ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) की पोस्ट सोशल मीडिया से हटा दी गई, हालांकि इस मुद्दे ने दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है। यह पूरा मामला ऐसे समय में सामने आया है जब पाकिस्तान क्षेत्रीय शांति प्रयासों में मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा है।
Frequently Asked Questions
-
Que: ख्वाजा आसिफ का विवादित पोस्ट क्या था?
Ans: ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर इजरायल को “दुष्ट”, “मानवता के लिए अभिशाप” और “कैंसर” जैसे शब्दों से संबोधित किया। उनके इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद खड़ा कर दिया।
-
Que: इजरायल ने इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी?
Ans: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विदेश मंत्री गिदोन सार ने इसे आपत्तिजनक बताया और कहा कि ऐसी भाषा कूटनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ है।
-
Que: ख्वाजा आसिफ ने अपना पोस्ट क्यों हटाया?
Ans: इजरायल की कड़ी प्रतिक्रिया और बढ़ते विवाद के बाद ख्वाजा आसिफ ने अपना पोस्ट हटा दिया, लेकिन इससे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव और बढ़ गया।
