-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Khamenei Warns Trump Terrible Response If Us Attacks
‘सुन ले अमेरिका…’ अगर हमला किया तो जवाब होगा भयानक, जंग के बीच खामेनेई ने दी ट्रंप को धमकी
- Written By: अमन उपाध्याय
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ईरान किसी भी हालात में हार नहीं मानेगा। खामेनेई ने यह भी आगाह किया..

ईरान का ट्रंप को सख्त संदेश , फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
तेहरान: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब अमेरिका ने भी हस्तक्षेप करने की चेतावनी दी है। इस माहौल में ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कड़ा रुख अपनाते हुए अमेरिका और इजराइल दोनों को सख्त संदेश दिया है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, खामेनेई ने स्पष्ट किया कि यदि अमेरिका किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई करता है, तो उसके गंभीर परिणाम होंगे, जिनकी भरपाई असंभव होगी।
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग ईरान, उसकी संस्कृति, जनता और इतिहास को सही मायनों में जानते हैं, वे इस देश से कभी धमकी की भाषा में बात नहीं करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरानी जनता को दबाया नहीं जा सकता। खामेनेई ने अमेरिका को चेताते हुए कहा कि यदि अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई की कोशिश की, तो उसे ऐसा नुकसान उठाना पड़ेगा जिसकी भरपाई संभव नहीं होगी। अपने संबोधन में उन्होंने इज़रायल को लेकर भी तीखी टिप्पणी की।
ट्रंप ने दी खामेनेई को धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान से ‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’ की मांग पर अयातुल्ला खामेनेई ने दोटूक जवाब दिया। ट्रंप ने यह भी दावा किया था कि अमेरिका को खामेनेई की मौजूदगी की सटीक जानकारी है, लेकिन फिलहाल उन्हें मारने का कोई इरादा नहीं है। इस पर खामेनेई ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा, “जो लोग ईरान के इतिहास से वाकिफ हैं, वे धमकी देने की भाषा का इस्तेमाल नहीं करते।”
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ दो लोगों के नौकरी बदलने से ग्लोबल मार्केट में हड़कंप! हिल गए कई देशों के Share Market, जानें कौन हैं ये
Hormuz Strait Iran Attack: ईरान के ड्रोन हमले के बाद होर्मुज में UN ने रोका रेस्क्यू अभियान
Rent Freeze: न्यूयॉर्क में जोहरान ममदानी का बड़ा तोहफा, 10 लाख घरों का किराया 2 साल तक नहीं बढ़ेगा
नवभारत विशेष: वेनेजुएला में भीषण भूकंप से हाहाकार, 10 हजार से अधिक मौतें, प्रकृति दे रही है महाविनाश का संकेत?
10 दिन में ढह सकता है इजरायल का सुरक्षा कवच, ईरानी हमलों ने कर दिया बेहाल; तेल अवीव में मचा हड़कंप
ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई ने इज़राइल पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि उसने ईरान की हवाई सीमा का उल्लंघन कर एक गंभीर भूल की है। यह ईरान की “लाल रेखा” है, और जो भी इसे पार करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस हरकत के लिए इज़राइल को भारी कीमत चुकानी होगी।
खामेनेई ने देश की जनता से एकजुटता बनाए रखने की अपील की और आश्वासन दिया कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने ईरानी सेना की सराहना करते हुए कहा कि उसकी बहादुरी ही देश की आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की बुनियाद है।
Khamenei warns trump terrible response if us attacks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई की 25 हजार इमारतों को ओसी देने का प्रस्ताव अटका, स्थायी समिति ने उठाए कई सवाल
Jun 26, 2026 | 01:43 PMयवतमाल TB हॉस्पिटल क्वार्टरधारकों को हाईकोर्ट से राहत, 9 सितंबर तक जबरन बेदखली पर रोक
Jun 26, 2026 | 01:42 PMसिर्फ दो लोगों के नौकरी बदलने से ग्लोबल मार्केट में हड़कंप! हिल गए कई देशों के Share Market, जानें कौन हैं ये
Jun 26, 2026 | 01:39 PMइंदौर: एक ही दिन में तीन लोगों की मौत, लॉ स्टूडेंट और इंजीनियरिंग छात्र ने की खुदकुशी, नहीं मिला सुसाइड नोट
Jun 26, 2026 | 01:33 PMदुनिया की पहली Hydrogen Narrow-Gauge Train लॉन्च, न धुआं, न प्रदूषण सिर्फ पानी की भाप
Jun 26, 2026 | 01:31 PMकामठी नगर परिषद का सख्त एक्शन, शुक्रवारी बाजार से हटाया अतिक्रमण; दोबारा कब्जा रोकने की मांग
Jun 26, 2026 | 01:31 PMSamantha-Sobhita Controversy: ‘पहले खुद तो…’सामंथा के कथित बयान ने बढ़ाई हलचल, शोभिता का वीडियो हुआ वायरल
Jun 26, 2026 | 01:30 PMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM













