-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Kamala Harris Gave Tough Competition To Donald Trump In Popularity Survey Reveals
सर्वेक्षण में हुआ खुलासा, कमला हैरिस ने लोकप्रियता में डोनाल्ड ट्रंप को दी कड़ी टक्कर
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
सर्वेक्षण से पता चलता है कि एएपीआई मतदाताओं से डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता अधिक संपर्क कर रहे हैं। दस में से लगभग 4 एएपीआई मतदाताओं ने कहा कि पिछले साल डेमोक्रेटिक पार्टी ने उनसे संपर्क किया, जबकि 10 में से लगभग 3 ने रिपब्लिकन पार्टी के बारे में भी यही बात कही।

Kamla VS Trump Popularity | NB Graphics
वाशिंगटन : अमेरिका में किये गए एक नये सर्वेक्षण के अनुसार, राष्ट्रपति चुनाव में एशियाई अमेरिकी, हवाई के मूल निवासी और प्रशांत द्वीप के मतदाता उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में अधिक उपयुक्त उम्मीदवार मान रहे हैं। एएपीआई (एशियाई अमेरिकी एवं प्रशांत द्वीप वासी) मतदाताओं का यह भी मानना है कि हैरिस ऐसी उम्मीदवार हैं जो उनकी पृष्ठभूमि और नीतिगत विचारों का बेहतर प्रतिनिधित्व करती हैं।
एएपीआई डेटा और एपीआईएवोट के नये सर्वेक्षण में पाया गया है कि 10 एएपीआई मतदाताओं में से लगभग 6 हैरिस के बारे में बहुत या कुछ हद तक अनुकूल राय रखते हैं, जबकि लगभग एक तिहाई की राय कुछ हद तक या बहुत प्रतिकूल है। प्रत्येक 10 एएपीआई मतदाताओं में तीन की ट्रंप के बारे में सकारात्मक राय है और करीब दो-तिहाई की नकारात्मक राय है। यह अक्टूबर 2023 से हैरिस के पक्ष में माहौल बेहतर होते जाने को दर्शाता है, जब एपी-एनओआरसी/एएपीआई डेटा सर्वेक्षण में पाया गया कि एएपीआई के लगभग आधे वयस्क उनके बारे में कुछ हद तक या बहुत अनुकूल राय रखते थे।
हालांकि, इस समूह में ट्रंप के बारे में राय स्थिर बनी हुई है। हैरिस अश्वेत और दक्षिण एशियाई अमेरिकी दोनों हैं, और उन्होंने जॉर्जिया जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में एएपीआई मतदाताओं को एकजुट किया है, जहां उनकी संख्या बढ़ रही है। लेकिन सर्वेक्षण से पता चलता है कि एएपीआई मतदाताओं को ट्रंप की तुलना में हैरिस में अपनी सांस्कृतिक पहचान के प्रतिबिंबित होते देखने की अधिक संभावना नजर आ रही है। लगभग आधे एएपीआई मतदाताओं का कहना है कि हैरिस उनकी पृष्ठभूमि और संस्कृति का बेहतर प्रतिनिधित्व करती हैं, जबकि 10 में से केवल एक मतदाता ने ट्रंप के बारे में ऐसा कहा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उम्मीदवारों के बारे में उनकी राय को यह कितना प्रभावित कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के साथ समझौता किया खत्म, पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें पूरी तरह नाकाम
FIFA वर्ल्ड कप में बेईमानी पर उतरे ट्रंप! रेड कॉर्ड मिले खिलाड़ी का सस्पेंशन रद्द, UEFA ने जताया विरोध
डोनाल्ड ट्रंप के फोन से FIFA ने बदले नियम! USA की टीम में किया बड़ा उलटफेर, बेल्जियम ने पावरगेम का लगाया आरोप
ट्रंप की दो अहम मुलाकातों पर दुनिया की नजर, NATO Summit में आखिर क्या होने वाला है?
ये भी पढ़ें – PM Modi US Visit: एक क्लिक में जानें PM मोदी के अमेरिकी दौरे का सारा लेखा-जोखा
दस में से केवल 3 एएपीआई मतदाताओं का कहना है कि हैरिस की एशियाई भारतीय पहचान उनके लिए अत्यंत या बहुत महत्वपूर्ण है। सर्वेक्षण से संकेत मिलता है कि हैरिस का महिला होना एएपीआई मतदाताओं के लिए उनकी नस्लीय पृष्ठभूमि से अधिक महत्वपूर्ण हो सकता है। हालांकि हैरिस के चुनाव प्रचार अभियान ने इस बात पर जोर देने से परहेज किया है कि वह पहली महिला राष्ट्रपति हो सकती हैं। एएपीआई महिला मतदाताओं में से लगभग आधी का कहना है कि एक महिला के रूप में हैरिस की पहचान उनके लिए अत्यंत या बहुत महत्वपूर्ण है।
सर्वेक्षण में, एएपीआई महिलाओं ने एएपीआई पुरुषों की तुलना में कहीं अधिक मुखर होकर कहा कि एशियाई या एशियाई अमेरिकी के रूप में उनकी अपनी पृष्ठभूमि उनके खुद के बारे में सोचने के तरीके के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। एपीआईएवोट की कार्यकारी निदेशक क्रिस्टीन चेन ने कहा कि हमने युवाओं के साथ-साथ एएपीआई महिलाओं द्वारा भी कई कार्यक्रमों का आयोजन करते देखा है, जो असल में विभिन्न जातीय समूहों का नेतृत्व कर रही हैं, जैसे कि महिलाओं के लिए दक्षिण एशियाई, हैरिस के लिए दक्षिण एशियाई, हैरिस के लिए कोरियाई अमेरिकी, हैरिस के लिए चीनी अमेरिकी।
सर्वेक्षण से पता चलता है कि एएपीआई मतदाताओं से डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता अधिक संपर्क कर रहे हैं। दस में से लगभग 4 एएपीआई मतदाताओं ने कहा कि पिछले साल डेमोक्रेटिक पार्टी ने उनसे संपर्क किया, जबकि 10 में से लगभग 3 ने रिपब्लिकन पार्टी के बारे में भी यही बात कही। ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस ने हाल में एशियाई अमेरिकियों और भोजन के बारे में पुरानी रूढ़ियों को दोहराया है। उन्होंने इन झूठी अफवाहों का जोरशोर से प्रचार किया कि स्प्रिंगफील्ड, ओहायो में हैतियाई प्रवासी पालतू जानवरों को खा रहे हैं, और सर्वेक्षण में पाया गया कि नस्लवाद का मुद्दा इस समूह के लिए व्यापक रूप से महत्वपूर्ण है।
हालांकि, सर्वेक्षण में यह भी जाहिर हुआ कि सभी एएपीआई मतदाता ट्रंप के प्रति नकारात्मक राय नहीं रखते। एएपीआई डेटा के संस्थापक और कार्यकारी निदेशक कार्तिक रामकृष्णन ने कहा कि एक मुद्दा, जहां रिपब्लिकन पार्टी एएपीआई के समर्थन को कम कर सकती है, वह है अर्थव्यवस्था और अपराध। और मुझे लगता है कि हैरिस ने कुछ प्रस्ताव पेश कर इस संबंध में आलोचनाओं को खारिज करने की कोशिश की है।
एजेंसी इनपुट के साथ।
ये भी पढ़ें – इजरायल ने लेबनान पर एक साथ दाग दिए 300 मिसाइल, 274 की मौत, हमले से पहले भेजा मैसेज
Kamala harris gave tough competition to donald trump in popularity survey reveals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में बाढ़ का कहर: गुरुकुल के 300 छात्रों समेत 1,500 लोगों और 750 मवेशियों को सुरक्षित निकाला गया
Jul 08, 2026 | 04:22 PMबारिश, हवा और वाइल्ड लाइफ का रियल फील, इंदौर जू का अत्याधुनिक थिएटर तैयार
Jul 08, 2026 | 04:22 PMइथेनॉल उत्पादन से परिवार को फायदा? आरोपों पर नितिन गडकरी ने दिया जवाब, बताया किसने कमाए 45000 करोड़
Jul 08, 2026 | 04:21 PMमौत की बारिश: महाराष्ट्र में 1 जून से अब तक 62 लोगों की मौत; पूरे समुद्री तट के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी
Jul 08, 2026 | 04:20 PMGondia News: मानागढ़ नहर सफाई में देरी से बढ़ी परेशानी, बैक वाटर से सड़कें और बस्तियां प्रभावित
Jul 08, 2026 | 04:20 PMसालों तक भारत समेत दुनियाभर को लूटा…अब इन देशों से किस बात का हर्जाना मांग रहा ब्रिटेन? जानें पूरा विवाद
Jul 08, 2026 | 04:20 PMक्या राम मंदिर ट्रस्ट में मिलेगी मुसलमानों को जगह? वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों की एंट्री पर भड़के हुसैन दलवाई
Jul 08, 2026 | 04:17 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














