Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुआ अत्याचार, जमात-ए-इस्लामी प्रमुख ने आरोपों से किया इनकार

बांग्लादेश में बवाल के बाद हिंदुओं पर हमले की ख़बरें भी सामने आईं जिसे लेकर पूरी दुनिया में हंगामा मचा। अब इस पार जमात-ए-इस्लामी ने सफाई दी है। जमात-ए-इस्लामी पार्टी शफीकुर रहमान ने कहा है कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमलों में उनकी पार्टी शामिल नहीं थी और उन्होंने अपनी पार्टी की नकारात्मक छवि के लिए "दुर्भावनापूर्ण" मीडिया अभियान को जिम्मेदार ठहराया।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 28, 2024 | 08:39 PM

बांग्लादेश हिंसा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

ढाका: बांग्लादेश में बवाल के बाद हिंदुओं पर हमले की ख़बरें भी सामने आईं जिसे लेकर पूरी दुनिया में हंगामा मचा। अब इस पार जमात-ए-इस्लामी ने सफाई दी है। जमात-ए-इस्लामी पार्टी शफीकुर रहमान ने कहा है कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमलों में उनकी पार्टी शामिल नहीं थी और उन्होंने अपनी पार्टी की नकारात्मक छवि के लिए “दुर्भावनापूर्ण” मीडिया अभियान को जिम्मेदार ठहराया।

रहमान ने उन आरोपों का भी खंडन किया कि उनकी पार्टी बांग्लादेश में भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल थी। उन्होंने भारत से कहा कि अगर कोई सबूत है तो वह पेश करे। बांग्लादेश में जमात कार्यकर्ताओं द्वारा हिंदुओं पर हमले के आरोपों को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए रहमान ने आरोपों को “निराधार” बताया।

यह भी पढे़ं:- कोलकाता केस: बंगाल बंद के दौरान हिंसा, BJP नेता की कार पर फायरिंग, जनजीवन प्रभावित

रहमान ने दी सफाई

रहमान ने कहा कि हम अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक धारणा में विश्वास नहीं करते हैं, हम एकता में विश्वास करते हैं। हम हिंदुओं को अल्पसंख्यक नहीं मानते हैं, वे बांग्लादेश में हमारे भाई और मित्र हैं। हम अपने हिंदू भाइयों के साथ हैं और हम उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि जमात के कार्यकर्ताओं ने पांच अगस्त के बाद हिंदुओं के मंदिरों और घरों की रखवाली की ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। ये निराधार आरोप हैं। जमात के कार्यकर्ता और नेता हिंदू समुदाय की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

अवामी लीग ने लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि पिछले 16 साल में आप एक भी ऐसा उदाहरण नहीं दिखा सकते, जहां जमात ने हिंदुओं की संपत्ति पर कब्जा किया या उसे लूटा हो। अवामी लीग के नेताओं ने ऐसा किया है और इसका आरोप हम पर लगाया है। जमात का मानना ​​है कि बांग्लादेश के नागरिक के रूप में, सभी समुदायों के सदस्यों को इस देश में समान अधिकार हैं। हमारा संविधान इसकी गारंटी देता है। हमने अपने हिंदू भाइयों पर कभी अत्याचार नहीं किया। वे हमारे भाई और मित्र हैं।”

रहमान ने जमात-ए-इस्लामी की नकारात्मक छवि के लिए दुर्भावनापूर्ण मीडिया अभियान को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, “यह धारणा कि हम उग्रवादी संगठन हैं, पूरी तरह गलत है। समय आ गया है कि इस धारणा को बदला जाए। हम किसी देश के खिलाफ नहीं हैं। न्होंने कहा कि अगर भारत जमात द्वारा किसी भी भारत विरोधी आतंकवादी गतिविधि का सबूत दे सकता है, तो उनकी पार्टी माफी मांगने के लिए तैयार है। उन्होंने सवाल किया, “अगर हम अपने पड़ोसी को परेशान करने की कोशिश करते हैं, तो क्या हम शांतिपूर्वक रह सकते हैं?

-एजेंसी इनपुट के साथ

यह भी पढे़ं:- क्या है बहराइच के भेड़ियों की असली कहानी; कैसे बना रहा मासूम बच्चों को शिकार, जानिए कब मिलेगा छुटकारा?

Jamaat e islami chief denies allegations of attack on bangladesh hindus

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 28, 2024 | 08:39 PM

Topics:  

  • Bangladesh

सम्बंधित ख़बरें

1

अवामी लीग के दो नेता और पूर्व चुनाव आयोग सचिव की बढ़ी मुश्किलें, हुए गिरफ्तार!

2

एशिया कप नहीं खेलेगा पाकिस्तान, PAK के हटने से इस देश को हुआ फायदा; अब टूर्नामेंट में मिला मौका

3

जमीन के नीचे बारूद… म्यांमार का ये कौन-सा नया खेल, पड़ोसी देश में मचा हड़कंप

4

डर के मारे भागी पुलिस… बांग्लादेश में मॉब लिंचिंग का भयावह मामला, दो हिंदुओं की पीट-पीटकर हत्या

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.