हूती हमलों के बीच एस जयशंकर का UAE दौरा, रियाद एयरपोर्ट हमले में भारतीय की मौत के बाद महत्वपूर्ण यात्रा

India-UAE Relationship: MEA एस जयशंकर यूएई के दौरे पर हैं। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच विदेश मंत्री की यह यात्रा महत्वपूर्ण है। रियाद एयरपोर्ट हमले में भारतीय की मौत के बाद यात्रा हो रही है।
S Jaishankar visit UAE
विदेश मंत्री एस जयशंकर का यूएई में स्वागतसोर्स- (@DrSJaishankar)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर UAE के आधिकारिक दौरे पर हैं

  • 14-16 अक्टूबर तक विदेश मंत्री की यात्रा कार्यक्रम

  • दोनों देशों की रणनीतिक सहयोग,व्यापार और संबंधों पर चर्चा

  • 'रायसीना मिडिल ईस्ट' इवेंट के दूसरे एडिशन में चर्चाओं में हिस्सा लेंगे

MEA S Jaishankar Visit UAE: हूतियों द्वारा सऊदी में लगातार हो रहे हमले और मध्य-पूर्व में तनाव के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर UAE के दौरे पर हैं। उनका दौरा 14-16 अक्टूबर के बीच है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान, जयशंकर UAE के अपने समकक्ष शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस बैठक में भारत-UAE व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की व्यापक समीक्षा की जाएगी।

इन चर्चाओं में दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग, व्यापार और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जाएगा।

रायसीना मिडिल ईस्ट इवेंट में हिस्सा लेंगे

विदेश मंत्री अबू धाबी में होने वाले 'रायसीना मिडिल ईस्ट' इवेंट के दूसरे एडिशन में चर्चाओं में हिस्सा लेंगे और इस क्षेत्र से जुड़े अहम जियोपॉलिटिकल और स्ट्रैटेजिक मुद्दों पर बात करेंगे। यह दौरा वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव के बीच हो रहा है। इससे पहले सोमवार को, UAE के राष्ट्रपति के सलाहकार अनवर गर्गश ने सऊदी अरब पर बढ़ते हूथी हमलों के बीच संयुक्त खाड़ी कार्रवाई को फिर से शुरू करने और सामूहिक सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने का आह्वान किया। हाल ही में रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल था।

S Jaishankar visit UAE
सऊदी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, तेल कंपनी की बिल्डिंग में लगी आग; हूतियों की धमकी से बढ़ा तनाव

खाड़ी देशों की सुरक्षा पर बातचीत

UAE के राष्ट्रपति के सलाहकार अनवर गर्गश ने कहा कि अरब खाड़ी देशों के खिलाफ आक्रामकता की शुरुआत तब हुई जब हमलावर ने गलतफहमी में यह मान लिया कि वे उस युद्ध में सबसे कमजोर कड़ी हैं जिसे हम टालना चाहते थे। तब से यह साफ हो गया है कि हम सभी निशाने पर हैं और हमारी सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। सऊदी अरब जैसे मित्र देश को निशाना बनाना UAE और सभी खाड़ी देशों की सुरक्षा को कमजोर करता है।

उन्होंने आगे कहा कि संयुक्त खाड़ी कार्रवाई को फिर से शुरू करने, खासकर सुरक्षा और डिफेंस के मामलों में, और सामूहिक सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने की सख्त जरूरत है।

S Jaishankar visit UAE
होर्मुज स्ट्रेट में सिंगापुर के दो कंटेनर जहाजों पर हमला, एक समुद्र में डूबा; सभी 43 क्रू मेंबर सुरक्षित

जॉर्जिया की विदेश मंत्री से मुलाकात

अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान जॉर्जिया की विदेश मंत्री माका बोचोरिशविली से मुलाकात की और व्यापार, कनेक्टिविटी, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संबंधों पर चर्चा की। एस जयशंकर ने एक पोस्ट में इस बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने मौजूदा क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी बात की। जयशंकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की दो दिवसीय यात्रा का उद्देश्य व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करना और 'दूसरे रायसीना मिडिल ईस्ट फोरम' में हिस्सा लेना है।

Navbharat Live
navbharatlive.com