- Hindi News »
- World »
- Jaishankar Said Trump In Washington On India Pakistan Ceasefire Claim
ट्रंप के दावे पर वॉशिंगटन में गरजे जयशंकर, भारत-पाक ‘सीजफायर’ को लेकर कही ये बात
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी धरती से आतंकवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह एक सच्चाई है कि कई देश आतंकवाद को लेकर तब तक गंभीर नहीं होते जब तक वे खुद इसके शिकार न बनें। लेकिन जैसे ही...
- Written By: अमन उपाध्याय

विदेश मंत्री एस. जयशंकर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम को लेकर एक बार फिर स्थिति स्पष्ट कर दी है। वाशिंगटन में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सीजफायर का पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक है और यह दोनों देशों के DGMO (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस) के बीच आपसी बातचीत का परिणाम था।
भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को भी सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका की मध्यस्थता और ट्रेड के दबाव के चलते यह युद्धविराम संभव हो सका। हालांकि भारत की बार-बार की सफाई के बावजूद ट्रंप लगातार इस युद्धविराम का श्रेय खुद को देते रहे हैं। वह कई बार सार्वजनिक रूप से यह दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान जैसे परमाणु ताकतों वाले देशों के बीच संभावित युद्ध को रोकने में अहम भूमिका निभाई।
सवालों का दिया ये जवाब
वॉशिंगटन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि “आज भी भारत-अमेरिका संबंधों के केंद्र में भारत और अमेरिका ही हैं। हम एक सशक्त और दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल, सबसे बड़ी जनसंख्या वाले, और लगातार अपना वैश्विक प्रभाव बढ़ाने वाले राष्ट्र हैं। हमें अपने इस आत्मविश्वास को बनाए रखना चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला
ईरान की नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी की हालत नाजुक, जेल में कार्डियक क्राइसिस के बाद अस्पताल में भर्ती
ईरान को ‘टोल’ दिया तो खैर नहीं: अमेरिका ने शिपिंग कंपनियों को दी कड़ी चेतावनी, होर्मुज में बढ़ा तनाव
यमन के तट पर तेल टैंकर ‘M/T Eureka’ का अपहरण, सोमालिया की ओर ले गए हथियारबंद हमलावर
सीजफायर के मुद्दे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, “उस वक्त जो भी हुआ, उसका पूरा ब्यौरा बहुत स्पष्ट है। यह फैसला दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच आपसी समझौते से लिया गया था। इसलिए मैं इस विषय पर अब और कुछ नहीं कहना चाहता।”
पाकिस्तान ने लगाई थी गुहार
आतंकवाद को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक सच्चाई है कि कई देशों का रवैया तब तक गंभीर नहीं होता जब तक आतंकवाद उन्हें स्वयं प्रभावित नहीं करता। लेकिन जब यही खतरा उनके दरवाज़े पर आता है, तो उनका रुख और स्थिति पूरी तरह बदल जाती है।
भारत ने कई बार यह स्पष्ट किया है कि हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान के साथ संघर्ष रोकने में अमेरिका या किसी अन्य तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं थी। नई दिल्ली ने यह साफ किया कि 9-10 मई को भारत द्वारा पाकिस्तान के कई एयरबेस पर किए गए हमलों के बाद, पाकिस्तान की ओर से उसके डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ को युद्धविराम की पेशकश की थी। इसके बाद ही दोनों देशों ने इस पर सहमति जताई।
भारत के हथियारों पर फिदा हुआ घाना, बोला- हमें चाहिए Weapon के साथ ट्रेनिंग भी
तीसरे देश की मध्यस्थता नहीं करेंगे स्वीकार
उन्होंने देश को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई बातचीत के दौरान न तो भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर कोई चर्चा हुई, न ही भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी मुद्दे पर अमेरिका की ओर से मध्यस्थता का कोई प्रस्ताव सामने आया।
सैन्य तनाव को कम करने से जुड़ी बातचीत पूरी तरह भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूद सैन्य संचार माध्यमों के ज़रिए ही हुई, और इसकी शुरुआत पाकिस्तान की ओर से की गई थी। भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि वह पाकिस्तान से संबंधित किसी भी मुद्दे पर किसी तीसरे देश की मध्यस्थता को कभी स्वीकार नहीं करेगा।
Jaishankar said trump in washington on india pakistan ceasefire claim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 3 May 2026: जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क!
May 03, 2026 | 12:05 AMसांप पकड़कर दिखा रहा था करतब, अचानक हुआ हमला; कुछ ही मिनटों में गई जान, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 11:17 PMनांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
May 02, 2026 | 11:08 PMलेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला
May 02, 2026 | 11:02 PMहाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
May 02, 2026 | 10:59 PMविदेश जाकर समझ आई देसी चीजों की कीमत! हल्दी वाला दूध बना ‘Turmeric Latte’, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 10:51 PMनागपुर के धामनगांव में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर खाक, 3 लोगों की मौत, देखें खौफनाक मंजर का VIDEO
May 02, 2026 | 10:43 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM













