Israel Hamas News: युद्ध में इजराइल की बड़ी जीत, हवाई हमले में ढेर हुआ हमास का खुफिया प्रमुख

इज़राइली सेना ने दावा किया है कि उसने गाजा पट्टी में हमास के खुफिया प्रमुख ओसामा तबाश को मार गिराया है। तबाश हमास की निगरानी और लक्ष्य निर्धारण इकाई का प्रमुख भी था। इजराइल ने इस हमले को अपनी सैन्य रणनीति का अहम हिस्सा..
युद्ध में इजराइल की बड़ी जीत, हवाई हमले में ढेर हुआ हमास का आखिरी बड़ा नेता
हवाई हमले में ढेर हुआ सैन्य खुफिया प्रमुख, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: इजराइली सेना हमास पर लगातार हमले तेज कर रही है। हाल के दिनों में इजराइल ने गाजा में अपनी सैन्य कार्रवाई और अधिक बढ़ा दी है। इसी दौरान, इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी गाजा में हमास के सैन्य खुफिया प्रमुख ओसामा तबाश को मार गिराया है। हालांकि, हमास की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इज़राइल के अनुसार, ओसामा तबाश हमास की निगरानी और लक्ष्य निर्धारण इकाई का प्रमुख था। इज़राइली सेना ने इस कार्रवाई को हमास के खिलाफ अपनी सैन्य रणनीति का हिस्सा बताया है। अधिकारियों का मानना है कि तबाश की मृत्यु हमास के खुफिया अभियानों के लिए एक गंभीर झटका है।

इज़राइल के निशाने पर हमास के शीर्ष कमांडर

पिछले कुछ महीनों में, इज़राइल ने हमास के कई शीर्ष कमांडरों को निशाना बनाया है, जिससे वह संगठन को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। इज़राइल का कहना है कि उसका मुख्य उद्देश्य हमास की सैन्य क्षमता को समाप्त करना है।

ओसामा तबाश ने वर्षों तक हमास के सैन्य अभियानों में अहम भूमिका निभाई। वह इज़राइल के खिलाफ कई हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में सक्रिय रहा। इनमें 2005 में गाजा पट्टी के गुश कटिफ जंक्शन पर हुआ आत्मघाती बम विस्फोट भी शामिल है, जिसमें शिन बेट के समन्वयक ओडेडे शेरोन की मौत हो गई थी।

इज़राइल पर हमास के हमले की योजना थी अहम भूमिका

IDF और शिन बेट के अनुसार, तबाश हमास की युद्ध रणनीति का प्रमुख योजनाकार था। वह हमास की सैन्य खुफिया इकाई का नेतृत्व कर रहा था, जिसका कार्य इज़राइल और गाजा में लक्ष्यों की पहचान कर उन्हें निशाना बनाने के लिए खुफिया जानकारी जुटाना था। उसकी इकाई ने 7 अक्टूबर 2023 को इज़राइल पर हमास के हमले की योजना बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

हमास का हुआ बड़ा नुकसान

इज़राइली अधिकारियों ने तबाश की मौत को हमास के लिए एक बड़ा नुकसान करार दिया है। IDF का कहना है कि तबाश के मारे जाने से हमास की खुफिया जानकारी जुटाने और इज़राइली सेना पर हमलों का समन्वय करने की क्षमता पर गंभीर असर पड़ेगा। बीते एक साल से जारी युद्ध के दौरान, तबाश की यूनिट गाजा में इजरायली सैन्य गतिविधियों की निगरानी, IDF बलों पर हमलों का मार्गदर्शन और हमास की रणनीतिक योजनाओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थी। उसकी मौत हमास की खुफिया और सैन्य क्षमताओं को कमजोर कर सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com