- Hindi News »
- World »
- Ismail Haniyeh Was Killed With Planning Was On Way Before Two Months Ago
दो महीने पहले लिखी गई Hamas चीफ की हत्या की स्क्रिप्ट, प्लानिंग से हानिया को उतारा गया मौत के घाट
इस्माइल हानिया की हत्या को लेकर कई फैक्ट्स और रिपोर्टें सामने आ रही हैं कि तेहरान के गेस्टहाउस में इसे कैसे अंजाम दिया गया। इस्माइल हानिया की हत्या को लेकर कई फैक्ट्स सामने सामने आ रहे हैं, जिससे पता चल रहा है कि हानिया को मारने के लिए कितनी साजिशें रची गईं।
- Written By: साक्षी सिंह

इस्माइल हानिया (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: हमास चीफ इस्माइल हानिया की हत्या की चर्चा दुनियाभर में हैं। पर क्या आपको मालूम है कि फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास का पॉलिटिकल विंग चीफ हानिया को मारने के लिए कितने पापड़ बेले गए। इस्माइल हानिया की हत्या को लेकर कई फैक्ट्स सामने सामने आ रहे हैं, जिससे पता चल रहा है कि हानिया को मारने के लिए कितनी साजिशें रची गईं।
7 अक्टूबर की रात बनी मौत की वजह
इस्माइल हानिया की हत्या को लेकर कई फैक्ट्स और रिपोर्टें सामने आ रही हैं कि तेहरान के गेस्ट हाउस में इसे कैसे अंजाम दिया गया। हानिया की हत्या की वजह सीधे तौर पर 7 अक्टूबर 2023 की रात बताई जा रही है। इस रात को हमास ने इसराइल पर कई मिसाइलें दागकर 1200 बेगुनाहों मौत के घाट उतार दिया गया था। ईरान हानिया की हत्या का सीधे तौर पर आरोप इसराइल पर लगा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान की नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी की हालत नाजुक, जेल में कार्डियक क्राइसिस के बाद अस्पताल में भर्ती
Arms Sales: ट्रंप प्रशासन की मनमानी? बिना संसद की मंजूरी पश्चिम एशिया के चार देशों को मिलेंगे अरबों के हथियार
Trump Cards Post: “आई हैव ऑल कार्ड” ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने ताश की तस्वीर पोस्ट कर दी बड़ी चेतावनी
Iran Nuclear Weapons: ट्रंप की सख्त चेतावनी! NATO न दें ईरान को परमाणु हथियार, पलक झपकते ही मचेगी तबाही
यही नहीं इस्माइल हानिया की मौत ईरानी सेना पर भी सवाल खड़ा करता है। साथ ही ईरानी के लिए भी ये हत्याकांड एक शर्मिंदगी की बात है क्योंकि वहां सुरक्षा की जिम्मेदारी ईरानी सेना की थी।
क्या फैक्ट्स आ रहे हैं सामने
माना जा रहा है कि इसराइल ने हानिया को मौत की नींद सुला दिया, लेकिन इसकी जिम्मेदारी से यहूदी देश न तो इनकार कर रहा है और न ही जिम्मेदारी ले रहा है। बात ये है कि हानिया की हत्या अचानक से नहीं कर दी गई। बल्कि ये हत्या पूर्व नियोजित थी। हानिया की हत्या की स्क्रिप्ट तो 2 महीने पहले ही लिख दी गई थी। दिन और जगह, सब पहले से तय था, बस अंजाम देना था। ऐसा दावा अमेरिका का है।
60 दिन पहले ही गेस्ट हाउस में छिपाया बम!
अमेरिका ने दावा किया है कि हानिया की हत्या के लिए तेहरान के उस गेस्ट हाउस में बम दो महीने पहले ही प्लांट कर दिया गया था। न्यूयॉर्क टाइम्स, 2 ईरानी और 1 अमेरिकी समेत 75 मिडिल ईस्ट अधिकारियों का दावा है कि जिस बम धमाके में हानिया मारा गया है। उस बम को गेस्ट हाउस में 60 दिन पहले ही छिपा दिया गया था, तेहरान के जिस गेस्ट हाउस में हानिया ठहरा था। नेशात नाम के कॉम्प्लेक्स में स्थित इस गेस्ट हाउस की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी ईरानी सेना IRGC की थी।
हानिया के हत्या वाले दिन क्या हुआ था
तमाम फैक्ट्स और रिपोर्टों से ये कयाल लगाया जा रहा है कि किलर ने हानिया को मारने से पहले लंबी प्लानिंग की थी। उसने पहले हानिया का पूरा शड्यूल देखा। उसने ये भी पता किया कि हानिया कहां जाता है और रुकता कहां है। ये सब जानकारी जुटाने के बाद ही हानिया की मौत की साजिश रची गई।
रात के 2 बजे फटा बम और मारा गया हानिया
ईरानियों समेत पश्चिम एशियाई अधिकारियों के मुताबिक, ईरान के समयामुताबिक, रात को करीब 2 बजे जोर से बम फटा। शोर सुनकर स्टाफ दौड़कर कमरे में पहुंचे। पर इन सबमें जाे हैरानी की बात सामने आई वो ये कि कमरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त नहीं था। इससे ये तो साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्लानिंग कितनी सटीक रही होगी जो सिर्फ हानिया को ही निशाना बनाया गया।
हत्या का जिम्मेदार कौन
हमास चीफ की मौत के लिए ईरान सीधे तौर पर इसराइल को जिम्मेदार मान रहा है। ईरान के शीर्ष लीडर आयतुल्लाह खामेनेई ने उसकी मौत का बदला लेने के लिए सीधे हमला करने की कमस खाई है। वहीं इसराइल भी पूरी तरह से इस चुनौती स्वीकार के लिए तैयार है। नेतन्याहू ने पहले ही इसका संदेश दे दिया है।
Ismail haniyeh was killed with planning was on way before two months ago
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nashik HSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा में बेटियों का दबदबा, येवला और त्र्यंबकेश्वर बने जिले के टॉपर
May 03, 2026 | 07:03 AMMaharashtra HSC 12th Result 2026: 89.79% स्टू़डेंट्स हुए पास, बेटियों ने फिर मारी बाजी
May 03, 2026 | 06:50 AMमहायुति में खींचतान उजागर, 2029 चुनाव पर सस्पेंस, गठबंधन पर सवाल; मंत्री के बयान से हलचल
May 03, 2026 | 06:48 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 मई LIVE: आज पूरे देश में NEET यूजी 2026 की परीक्षा होगी आयोजित
May 03, 2026 | 06:39 AMBirthday Horoscope: 3 मई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा पूरा साल? जानिए कब चमकेगी किस्मत
May 03, 2026 | 06:30 AMमहाराष्ट्र मौसम पूर्वानुमान, आज विदर्भ में बेमौसम बारिश का अलर्ट, राज्यभर में जारी रहेगी हीटवेव
May 03, 2026 | 06:15 AMHonda का धमाका, अप्रैल में 5.63 लाख यूनिट्स की बिक्री, 1500 करोड़ का बड़ा दांव
May 03, 2026 | 05:40 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














