Hormuz Strait में ईरानी जहाज पर मिसाइल से हमला, 1 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Iranian Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट में केशम द्वीप के पास ईरानी व्यापारिक जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Iranian Ship Attack Near Hormuz
ईरानी जहाज पर मिसाइल हमला(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Iranian Ship Attack Near Hormuz: दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल व्यापार मार्ग होर्मुज स्ट्रेट में रविवार तड़के एक बड़ा हमला सामने आया है। फारस की खाड़ी में स्थित केशम द्वीप के पास एक ईरानी व्यापारिक पोत पर अज्ञात मिसाइल या प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया।

इस भीषण हमले के कारण जहाज पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। केशम काउंटी के गवर्नर हुसैन अमीरतीमुरी के अनुसार यह घटना रविवार सुबह लगभग 5 बजे स्थानीय समयानुसार शिब दराज तट के पास हुई।

केशम द्वीप और हेंगाम द्वीप के पास हमला

केशम काउंटी के गवर्नर हुसैन अमीरतीमुरी ने ईरानी मीडिया को बताया कि यह हमला रविवार सुबह लगभग 5 बजे स्थानीय समयानुसार हुआ। यह घटना फारस की खाड़ी में स्थित केशम द्वीप के शिब दराज तट और हेंगाम द्वीप के पास घटी।

अधिकारियों के अनुसार 'वर्गो ट्रांसपोर्ट' या संबंधित ईरानी वाणिज्यिक जहाज स्ट्रेट से गुजर रहा था तभी वह अचानक हमले का शिकार हो गया। हमले के तुरंत बाद स्थानीय आपातकालीन सुरक्षा टीमों को मौके पर भेजा गया और घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

UKMTO की पुष्टि और क्षेत्र में गुजर रहे जहाजों के लिए अलर्ट

ब्रिटेन की समुद्री व्यापार संचालन संस्था यूकेएमटीओ (UKMTO) ने भी इस गंभीर घटना पर आधिकारिक अलर्ट जारी किया है। UKMTO के अनुसार होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक जहाज पर किसी अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला होने की सूचना मिली है। सुरक्षा एजेंसी ने क्षेत्र में मौजूद अन्य सभी जहाजों को अतिरिक्त सावधानी बरतने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की सलाह दी है।

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव तथा मिसाइल खतरे

ईरानी वाणिज्यिक जहाज पर हुए इस ताजा हमले को लेकर अमेरिकी सेना की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अमेरिकी नौसेना CENTCOM द्वारा ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी बनाए रखने के दौरान ईरान के झंडे वाले पोतों को रोका जाता रहा है।

दूसरी ओर पिछले कुछ दिनों में ईरान ने अमेरिकी युद्धपोतों को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं जिससे सैन्य तनाव काफी बढ़ गया है। इस घटनाक्रम के बाद इस क्षेत्र में अमेरिकी जहाजों के सामने ईरान से सीधी मिसाइल भिड़ंत की नई और गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है।

Iranian Ship Attack Near Hormuz
अमेरिकी खुफिया एजेंसी की फाइल में नया खुलासा, 9/11 से पहले लादेन के टारगेट पर था भारत

होर्मुज स्ट्रेट का वैश्विक तेल आपूर्ति में योगदान और ट्रांजिट शुल्क

ईरान ने प्रस्ताव रखा है कि फारस की खाड़ी में प्रवेश करने वाले जहाजों को ईरानी जलसीमा से होकर गुजरना होगा। इसके अलावा ईरान स्ट्रेट से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों से ट्रांजिट शुल्क यानी चुंगी वसूलने की योजना भी बना रहा है।

होर्मुज स्ट्रेट ओमान और ईरान के बीच स्थित एक संकरा समुद्री मार्ग है जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है। दुनिया की कुल कच्चा तेल आपूर्ति का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा इसी मार्ग से होकर गुजरता है जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार प्रभावित होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com