-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Iran Usa New Deal Sanctions Removal Guarantees Discussion
ईरान-अमेरिका के बीच ‘न्यू डील’! प्रतिबंध हटाने की मांग और गारंटी पर अहम बातचीत, जानें पूरा मामला
- Written By: अमन उपाध्याय
US Iran talks: ईरान और अमेरिका के बीच रोम में आयोजित दूसरे दौर की अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। ईरान ने समझौते के तहत प्रतिबंधों को हटाने की मांग की और इस पर गारंटी देने की बात की।

ईरान-अमेरिका के बीच ‘न्यू डील, फोटो (सो, सोशल मीडिया)
रोम: ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु मुद्दे पर बातचीत का दूसरा दौर आज संपन्न हो गया। यह बातचीत रोम में आयोजित हुई, और दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने इसे सकारात्मक बताया है। इस वार्ता में ओमान ने मध्यस्थता की भूमिका निभाई। ईरानी विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि यह बातचीत ओमानी राजदूत के निवास पर दो अलग-अलग हॉलों में हुई।
ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधि सीधे एक-दूसरे के सामने नहीं बैठे। इस वार्ता की मध्यस्थता ओमानी विदेश मंत्री बद्र बिन हमद अल-बुसैदी ने की, जिन्होंने दोनों पक्षों के बीच लगातार संवाद बनाए रखा। बाघई ने कहा कि ईरान पूरी गंभीरता और तैयारी के साथ इन प्रतिबंधों को हटाने के लिए बातचीत में भाग ले रहा है।
समझौते में अमेरिका से सख्त गारंटी
बातचीत के दौरान ईरान और अमेरिका के बीच संभावित परमाणु समझौते पर चर्चा की गई, जिसमें ईरान ने यह स्पष्ट किया कि वह किसी नए समझौते में अमेरिका से सख्त गारंटी चाहता है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान का कहना है कि अमेरिका भविष्य में इस समझौते से एकतरफा रूप से बाहर न निकले, और यदि ऐसा होता है, तो ईरान को हुए नुकसान की भरपाई की जानी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
ईरान ने यह भी प्रस्ताव रखा कि उसके पास जो संवर्धित यूरेनियम का भंडार है, उसे किस तरह से प्रबंधित किया जाए, इस पर भी बातचीत होनी चाहिए। इसके साथ ही, प्रतिबंधों को हटाने की प्रक्रिया और वाशिंगटन से उच्चस्तरीय राजनयिक दौरे की उम्मीद भी जताई गई है। हालांकि, अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने इन प्रस्तावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने बस इतना कहा कि, “राष्ट्रपति का संदेश स्पष्ट है कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”
देखें Video
The 2sd round of talks between US and Iran had ended , as per US sources . The US delegation left the Embassy of Oman . pic.twitter.com/GFDqU95Nhv — Hiba Nasr (@HibaNasr) April 19, 2025
इजराइल को क्षेत्र में परमाणु हथियारों से मुक्त
ईरान ने बातचीत के दौरान यह फिर से स्पष्ट किया कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण उद्देश्य से है और इसे धार्मिक, राष्ट्रीय और सुरक्षा सिद्धांतों के तहत संचालित किया जा रहा है। ईरान के उप विदेश मंत्री अराकची ने इजराइल को क्षेत्र में परमाणु हथियारों से मुक्त क्षेत्र स्थापित करने में सबसे बड़ा बाधा बताया और यूरोप से आग्रह किया कि वह ईरान के खिलाफ फैलाई जा रही ‘ईरानफोबिया’ पर आधारित मानसिकता को छोड़कर जिम्मेदार दृष्टिकोण अपनाए।
विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इसी बीच, ईरान में शीर्ष नेतृत्व की एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान, संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और न्यायपालिका प्रमुख ग़ुलामहुसैन मोहसेनी एजेई शामिल थे। यह बैठक रोम में जारी वार्ताओं के संदर्भ में हुई, जिससे यह स्पष्ट होता है कि ईरान कूटनीतिक प्रक्रिया के साथ-साथ आंतरिक स्तर पर भी एकजुटता बनाए हुए है।
Iran usa new deal sanctions removal guarantees discussion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














