- Hindi News »
- World »
- Iran Us Israel Conflict Pedro Sanchez Anti War Stickers Irgc Missiles
इजरायल पर स्पेन के PM की फोटो वाली मिसाइल क्यों दाग रहा ईरान? सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
US-Iran War: ईरान ने इजरायल को निशाना बनाते हुए दागी गई मिसाइलों पर स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ की तस्वीर और उनके युद्ध विरोधी बयान चिपकाए, जिनमें युद्ध को अवैध और अमानवीय बताया गया।
- Written By: अक्षय साहू

ईरान ने स्पेन के PM की फोटो के साथ बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं (सोर्स- सोशल मीडिया)
Iran Fires Ballistic Missiles With Spain PM Photo: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग में एक दिलचस्प घटना सामने आई है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने इजरायल को निशाना बनाकर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों पर स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज की तस्वीर चिपकाई है। इसके साथ ही, इन मिसाइलों पर सांचेज के युद्ध विरोधी बयानों का उल्लेख भी किया गया है, जो ईरान के रुख को और भी स्पष्ट करते हैं।
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने हाल ही में एक संबोधन में स्पष्ट रूप से कहा था कि स्पेन युद्ध में शामिल नहीं होगा। सांचेज ने ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमलों की कड़ी आलोचना की थी और इन हमलों को “अनुचित, अवैध और खतरनाक” बताया था। उनका कहना था कि ये हमले अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हैं और यह नागरिकों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।
IRGC ने जारी की मिसाइलों की तस्वीरें
ईरानी मीडिया द्वारा जारी तस्वीरों में IRGC के सैनिक एक बैलिस्टिक मिसाइल पर पेड्रो सांचेज की तस्वीर और उनके युद्ध विरोधी संदेश चिपकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें लिखा गया है, “यह युद्ध न केवल अवैध है, बल्कि यह अमानवीय भी है।” यह संदेश दोनों भाषाओं, अंग्रेजी और फारसी में लिखा गया था। यह तरीका नया नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
होर्मुज में भीषण टकराव: ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत पर दागीं दो मिसाइलें; अमेरिका ने हमले से किया इनकार
यूक्रेन के मेरेफा पर रूस का मिसाइल हमला, फ्रंट लाइन से दूर रिहायशी इलाकों में मची तबाही; कई लोगों की मौत
बांग्लादेश में खसरे का कोहराम: अब तक 294 बच्चों की मौत, वैक्सीनेशन सिस्टम फेल होने से गहराया संकट
पश्चिम बंगाल में BJP की जीत से ढाका में खौफ, बांग्लादेशी सांसद ने जताई लाखों घुसपैठियों को वापस भेजने की आशंका
Iran released footage of what it claims is its 75th wave of attacks, featuring imagery of Spain’s Prime Minister Pedro Sánchez on the missiles. pic.twitter.com/J4rULbhp9Q — Open Source Intel (@Osint613) March 22, 2026
इससे पहले भी ईरान की सेना ने अपने हमलों के दौरान हथियारों पर संदेश लिखे थे। एक वीडियो में, IRGC के एक जवान को मिसाइल दागते समय “अल्लाहू अकबर” कहते हुए सुना गया था, जबकि एक अन्य वीडियो में सैनिकों को यह कहते हुए देखा गया कि “हम मिडल ईस्ट से आखिरी अमेरिकी सैनिक को निकालने तक संघर्ष जारी रखेंगे।”
स्पेन ने अमेरिका के लिए बंद किया एयर बेस
स्पेन की सरकार ने भी इस युद्ध में अपनी स्थिति को स्पष्ट किया है। हाल ही में, स्पेन ने अमेरिकी सैन्य अड्डों के लिए रोटा नेवी बेस और मोरोन एयर बेस की पहुंच रोक दी थी। यह कदम ईरान के खिलाफ अमेरिका द्वारा किए गए सैन्य अभियानों को रोकने की कोशिश थी।
यह भी पढ़ें- आपको वोट नहीं दूंगा…सेल्फी लेने आए शख्स को PM मलोनी ने दिया ऐसा जवाब, तारीफों से पट गया सोशल मीडिया
इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेन को कड़ी आलोचना करते हुए व्यापारिक संबंधों को तोड़ने की धमकी दी थी। बावजूद इसके, स्पेन ने अपने रुख को न बदलते हुए यह कहा कि युद्ध अवैध है और इसके परिणामस्वरूप नागरिकों को भारी नुकसान होगा।
Iran us israel conflict pedro sanchez anti war stickers irgc missiles
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 May 2026: विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से इन 5 राशियों के कटेंगे कष्ट, जानें अपना भाग्य
May 05, 2026 | 12:29 AMक्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
May 04, 2026 | 11:31 PMलोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 10:55 PMबंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
May 04, 2026 | 10:55 PMApni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
May 04, 2026 | 10:55 PMAdhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
May 04, 2026 | 10:26 PMपायधुनी मौत मामला, बिरयानी और तरबूज को क्लीन चिट, अब मौत के पीछे मॉर्फिन का रहस्य
May 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














