-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Iran Secretly Appoints Commanders After Israel Attack
हमास की राह पर ईरान, इजराइल से अपने कमांडरों को बचाने के लिए उठाया खास कदम
- Written By: अक्षय साहू
ईरान ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के तहत अपने सैन्य संगठनों में प्रमुखों की नियुक्ति को गुप्त रखने का फैसला किया है। यह कदम युद्ध के दौरान ईरानी कमांडरों की टारगेट किलिंग के बाद उठाया गया है।

ईरान के सुप्रीम लीडरअली खामेनेई और बेंजामिन नेतन्याहू (फोटो- सोशल मीडिया)
तेहरान: इजराइल के साथ युद्ध खत्म होने बाद ईरान ने अब अपनी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का फैसला किया है। इसके तहत ईरान ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने कुछ सैन्य संगठनों में प्रमुखों की नियुक्ति नहीं करने का निर्णय लिया है। यह फैसला इजराइल द्वारा ईरानी कमांडरों की टारगेट किलिंग के बाद लिया गया है।
इजराइल ने युद्ध के दौरान ईरान के 10 कमांडरों को टारगेट बनाते हुए उन पर हमला करके उन्हें मार डाला था। इससे ईरान को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। यही कारण है कि ईरान सीजफायर के बाद से ही अपनी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। यह उसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।
कमांडरों का नाम रखा जाएगा गुप्त
जानकारी के मुताबिक, ईरान अब अपने कमांडरों के नाम सार्वजनिक नहीं करेगा। हाल ही में ईरानी सरकार ने खतम अल-अनबिया के नए प्रमुख की घोषणा नहीं की है, हालांकि उस पद की जिम्मेदारी पहले ही किसी व्यक्ति को सौंप दी गई है। लेकिन उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया। इज़राइल ने युद्ध की शुरुआत में खतम अल-अनबिया के पूर्व प्रमुख अली शादमानी की हत्या कर दी थी। शादमानी के बाद जो कमांडर नियुक्त हुआ था, उसे भी इज़राइल ने मार गिराया था।
सम्बंधित ख़बरें
क्या खत्म होने वाली है रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन-ट्रंप की 90 मिनट की बातचीत से दुनिया में बढ़ी हलचल
‘एक शॉट और सब खत्म…’, खामेनेई के जनाजे पर ट्रंप के दावे ने मचाई सनसनी, फिर क्यों पीछे हटे अमेरिकी राष्ट्रपति
Khamenei Funeral: खामेनेई की विदाई पर राष्ट्रपति का भावुक संदेश: जिस झंडे के लिए लड़े, वह कभी नहीं झुकेगा
Pakistan Gangrape: विदेशी महिला से दरिंदगी का क्रिप्टो कनेक्शन, इशाक डार का पोता रजा डार गिरफ्तार
क्या है खतम अल अनबिया?
ईरान के सैन्य ढांचे में यह एक प्रमुख ब्रिगेड है, जिसका नाम “पैगंबरों की मुहर” (खतम अल-अनबिया) है। यह एक ईरानी इंजीनियरिंग फर्म भी है, जिसे GHORB के नाम से जाना जाता है और इसका संचालन इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के तहत होता है। इसका प्रमुख काम मिसाइल निर्माण, हथियारों की निगरानी और सैन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। 1980 से 1988 तक चले ईरान-इराक युद्ध के दौरान, खतम अल-अनबिया को देश के पुनर्निर्माण कार्यों में सहायता के लिए स्थापित किया गया था।
हर दिन 180 हमले! रूस ने यूक्रेन पर बरसाए 5400 से ज्यादा ड्रोन; दुनिया में हड़कंप
हमास भी अपना चुका है ये तरकीब
ईरान से पहले हमास ने भी इसी प्रकार की तरकीब का उपयोग किया था। इसलिए लोग यह सवाल कर रहे हैं कि क्या ईरान ने भी हमास वाला फार्मूला अपनाया है। दरअसल, इजराइली अटैक से बचने के लिए हमास ने याह्या सिनवार की हत्या के बाद किसी भी कमांडर नियुक्त नहीं किया।
Iran secretly appoints commanders after israel attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
100 रुपये रोज कमाने वाले बुजुर्ग वायलिन वादक की बदली किस्मत, आनंद महिंद्रा ने बढ़ाया मदद का हाथ
Jul 05, 2026 | 09:47 PMराज्य में बाल संरक्षण व्यवस्था की होगी जिला-वार समीक्षा, 15 जुलाई तक रिपोर्ट अनिवार्य,आयोग ने जारी किए निर्देश
Jul 05, 2026 | 09:40 PMखिताबी मुकाबले में उतरते ही इंग्लैंड के नाम जुड़ा बेहद ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, दूसरी ओर एलिस पेरी ने रचा इतिहास
Jul 05, 2026 | 09:36 PMपेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PMआगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PMMonalisa New Look: दुल्हन के अवतार में मोनालिसा ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, क्या सच में होने वाली है दूसरी शादी
Jul 05, 2026 | 09:10 PMपैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PMवीडियो गैलरी

Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM














