- Hindi News »
- World »
- Iran Retaliates Against Israel Fires 370 Missiles Many Killed And Injured
ईरान ने किया इजरायल पर घातक पलटवार, दागी 370 मिसाइलें, 24 की मौत; 500 लोग हुए घायल
- Written By: अमन उपाध्याय
ईरान के जवाबी हमले में मंगलवार को इजरायल में 24 लोगों की जान चली गई और 500 से अधिक लोग घायल हो गए। इसके जवाब में इजरायल ने भी ईरान पर कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसके चलते तेहरान के कई इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनाई..

ईरान ने किया इजरायल पर घातक पलटवार, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
तेल अवीव: ईरान ने मंगलवार को इजरायल पर बड़ा जवाबी हमला किया। इस हमले में ईरानी सेना ने इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के मुख्यालय सहित कई प्रमुख स्थानों को निशाना बनाया। ईरान ने इस हमले के दौरान इजरायल पर 370 से अधिक मिसाइलें और सैकड़ों ड्रोन दागे। इस हमले में अब तक इजरायल में 24 लोगों की मौत हो चुकी है और 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
यह हमला ईरान ने अपने सेना प्रमुख अली शादमानी की इजरायल द्वारा हत्या के बदले में किया है। यह इजरायल पर ईरान का अब तक का सबसे बड़ा सैन्य हमला माना जा रहा है।
तेहरान से लोग कर रहे पलायन
इजरायली सेना के अनुसार, मंगलवार को ईरान ने एक बार फिर उत्तरी इजरायल पर मिसाइल हमला किया, जिसके कारण वहां विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं। इस बीच, ईरान की राजधानी तेहरान में दुकानें बंद पाई गईं और लोगों को गैस के लिए लंबी कतारों में इंतजार करते देखा गया। तेहरान के मुख्य क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से ही सुनसानी छाई हुई थी, जबकि अधिकांश दुकानें खुली नहीं थीं।
सम्बंधित ख़बरें
परमाणु समझौते पर गालिबाफ की ट्रंप को दो टूक चेतावनी, बोले- ईरानी अधिकारों पर समझौता मंजूर नहीं
क्या चीन की मिसाइल से गिरा अमेरिकी F-15 विमान? ईरान में हुए हादसे पर बड़ा खुलासा, ट्रंप प्रशासन में खलबली
चीन में नहीं थम रहा माइनिंग हादसों का सिलसिला, अब यूनान में खदान ढहने से 5 की मौत; सुरक्षा दावों की खोली पोल
इजरायल ने लितानी नदी पार कर ब्यूफोर्ट किले पर फहराया झंडा, 24 साल बाद फिर मिली बड़ी कामयाबी
शहर का ऐतिहासिक ‘ग्रैंड बाज़ार’ भी पूरी तरह बंद था। ऐसा दृश्य पहले केवल सरकार विरोधी प्रदर्शनों या कोरोना महामारी के चरम दौरान ही देखने को मिलता था। तेहरान के पश्चिमी हिस्से की ओर जाने वाली सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया, जबकि कई लोग कैस्पियन सागर के आसपास के इलाकों की ओर पलायन करते नजर आए।
स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द
ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच, तेहरान में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। हालात को देखते हुए ईरानी अधिकारियों ने स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। हालांकि, सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि स्थिति नियंत्रण में है और उसने अभी तक जनता को कोई विशेष दिशा-निर्देश नहीं दिया है।
इस बीच, इजरायली सेना ने तेहरान पर हमले में ईरान के एक शीर्ष जनरल, अली शादमानी, को मार गिराने का दावा किया है। ईरान की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जनरल शादमानी को हाल ही में ईरान के अर्द्धसैन्य बल ‘रिवॉल्यूशनरी गार्ड’ के एक प्रमुख विंग, ‘खातम अल-अनबिया’ के केंद्रीय मुख्यालय का प्रमुख नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति के बाद से ही ईरान ने इजरायल पर हमले तेज कर दिए थे।
मैक्रों ने दी गलत जानकारी
ईरान ने इजरायल पर किए गए अपने जवाबी हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक टिप्पणी को गंभीरता से लिया है। ट्रंप ने G7 शिखर सम्मेलन से जल्दी रवाना होने के बाद कहा था कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गलत जानकारी दी है। मैक्रों ने कहा था कि ट्रंप ने इजरायल-ईरान संघर्ष पर युद्धविराम लागू कराने के लिए सम्मेलन छोड़ा था। इस पर ट्रंप ने जवाब दिया कि यह गलत है, उन्हें पता नहीं कि मैं वाशिंगटन क्यों जा रहा हूं, लेकिन इसका युद्धविराम से कोई संबंध नहीं है। यह उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण मामला है। इसी बीच, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने राष्ट्रपति और राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से चर्चा करने के लिए व्हाइट हाउस का दौरा किया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Iran retaliates against israel fires 370 missiles many killed and injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
RCB ने IPL 2026 के फाइनल में रचा इतिहास, IPL सीजन में 35 पावरप्ले विकेट लेने वाली बनी पहली टीम बनी
May 31, 2026 | 08:21 PMSurya Murder Case Update: सूर्या हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, पिता के भड़काने पर असद ने की हत्या
May 31, 2026 | 08:18 PMIPL 2026 Final: मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, वेस्टर्न रेलवे का क्रिकेट फैंस को बड़ा तोहफा
May 31, 2026 | 08:11 PMडिप्टी सीएम शिंदे की नई रणनीति: महायुति में बीजेपी के दबाव के बीच स्वतंत्र शिवसेना के विस्तार का मेगा प्लान
May 31, 2026 | 08:05 PMपानी को लेकर कांग्रेस में आपसी घमासान, शहर अध्यक्ष चौकसे पर लगे गंभीर आरोप, इस नेता ने इस्तीफे का किया ऐलान
May 31, 2026 | 08:04 PMMaharashtra में 50% आरक्षण सीमा के साथ शुरू हुई ग्राम पंचायत चुनावों की तैयारी
May 31, 2026 | 08:00 PMपरमाणु समझौते पर गालिबाफ की ट्रंप को दो टूक चेतावनी, बोले- ईरानी अधिकारों पर समझौता मंजूर नहीं
May 31, 2026 | 07:57 PMवीडियो गैलरी

Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM













