‘नरक के दरवाजे खुलेंगे’, Iran ने ट्रंप के अल्टीमेटम को बताया बचकाना, बोले- हम पर परमाणु हमला हुए तो खाड़ी…
Iran-US War: ईरान ने ट्रंप की 48 घंटे की चेतावनी को 'मूर्खतापूर्ण' बताकर खारिज कर दिया है। तेहरान ने अमेरिका को 'नरक के दरवाजे' खुलने और परमाणु प्रतिक्रिया की गंभीर चेतावनी दी है।
- Written By: अक्षय साहू
डोनाल्ड ट्रंप के अल्टीमेटम को ईरान ने बताया बचकाना (सोर्स- सोशल मीडिया)
Donald Trump Iran Ultimatum: ईरान (Iran) की सेंट्रल मिलिट्री कमांड ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की 48 घंटे में समझौता करने वाली चेतावनी को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरान ने न सिर्फ इस धमकी को नजरअंदाज किया, बल्कि अमेरिका को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। ईरानी पक्ष ने इसे “बेवकूफी भरा कदम” बताते हुए कहा कि इससे अमेरिका के लिए “नरक के दरवाजे खुल जाएंगे।”
खतम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर की ओर से जारी बयान में ईरानी जनरल अली अब्दुल्लाही अलीबादी ने ट्रंप की चेतावनी को “बेबस, घबराहट भरी, असंतुलित और मूर्खतापूर्ण हरकत” बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के संदेश का सीधा अर्थ है कि अमेरिका को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
ट्रंप ने Iran को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि ईरान या तो शांति समझौता करे या फिर रणनीतिक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोले, अन्यथा उसे विनाशकारी परिणामों का सामना करना पड़ेगा।
तनाव उस समय और बढ़ गया जब तेहरान स्थित बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर कथित रूप से इजरायल और अमेरिका द्वारा चौथी बार हमला किए जाने का दावा किया गया। इसके बाद ईरान ने पहली बार परमाणु प्रतिक्रिया की चेतावनी दी।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी की इंडोनेशिया राष्ट्रपति से आज अहम मुलाकात, रक्षा और समुद्री सहयोग पर हो सकते हैं बड़े फैसले
चीन में कुदरत का कहर: हुबेई में तूफान और बिजली गिरने से 8 की मौत, अब सुपर टाइफून ‘बावी’ का खतरा
Khamenei Funeral: जनाजे में कुरान की आयतों से ईरान की साइलेंट डिप्लोमेसी, भारत को दिया ये खास संदेश
ढाका के पास NCP की रैली में जोरदार बम धमाका, शेख हसीना विरोधी मार्च में मची अफरा-तफरी; कई घायल
परमाणु हमले का बाकी खाड़ी देशों असर
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अगर इन हमलों के कारण रेडियोएक्टिव फॉलआउट हुआ, तो इसका असर ईरान (Iran) से ज्यादा खाड़ी देशों सऊदी अरब, यूएई, कुवैत, बहरीन, कतर और ओमान पर पड़ेगा, जहां जीवन पूरी तरह प्रभावित हो सकता है।
अमेरिका में ईरानी नागरिकों पर कार्रवाई
इस बीच, ट्रंप प्रशासन ने ईरान से जुड़े कम से कम चार नागरिकों के ग्रीन कार्ड या अमेरिकी वीजा रद्द कर दिए हैं। इनमें से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और उन्हें निर्वासित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- तेहरान पर अमेरिकी हमले में ईरानी सैन्य नेतृत्व खत्म! Donald Trump का बड़ा दावा, देखें हमले का खौफनाक VIDEO
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की कुद्स फोर्स के पूर्व प्रमुख कासिम सुलेमानी की एक रिश्तेदार और उसकी बेटी को भी आव्रजन एजेंसियों ने हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि कासिम सुलेमानी 2020 में बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए थे।
