ईरान-इजरायल युद्ध का बोर्ड परीक्षा पर असर: CBSE ने स्थगित की परीक्षाएं, 7 देशों में बढ़ी छात्रों की चिंता!
Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट संघर्ष के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक बड़ा फैसला लिया है, 10वीं और 12वीं की परीक्षा कर दी गई हैं, 3 मार्च को मीटिंग के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।
- Written By: सजल रघुवंशी
AI Image In Background, Circular (CONCEPT IMAGE)
CBSE Exam Postponed: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बड़ा फैसला लेते हुए 2 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। यह फैसला बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सीबीएसई के मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।
बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक निर्देश के अनुसार मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा और सुचारु परीक्षा संचालन को प्राथमिकता दी गई है। इस संबंध में सभी संबंधित स्कूलों को औपचारिक आदेश भेज दिए गए हैं, जिससे वह छात्रों और अभिभावकों को समय पर सूचना दे सकें।
सीबीएसई ने दी जानकारी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी करते हुए सीबीएसई ने यह जानकारी साझा की है और कहा है कि विद्यार्थियों और विद्यालयों को सूचित किया जाता है कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात) में मौजूदा स्थिति के कारण, सीबीएसई ने सोमवार, 2 मार्च 2026 को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों की परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
सीजफायर से कोई मतलब नहीं…वार्ता से पहले ईरान ने पड़ोसी देशों से की खास अपील, अमेरिका-इजरायल पर बोला हमला
…तो फिर से ईरान पर होगा हमला, सीजफायर के बीच नेतन्याहू की धमकी, बोले- तेहरान को परमाणु विहीन करना लक्ष्य
शांति की नई उम्मीद! 14 दिनों के लिए आगे बढ़ सकता है अमेरिका-ईरान सीजफायर, समझौते की शर्तों पर मंथन जारी
CBSE Class 10th Result: 10वीं का परिणाम हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
Important Update on Class X/XII Exams – Middle East Regions CBSE has issued a notification today regarding the Class X & XII Board Examinations in the Middle East regions. See details herehttps://t.co/EFpSYRlDWB pic.twitter.com/AKfoTh1yZe — CBSE HQ (@cbseindia29) March 1, 2026
साथ ही कहा गया है कि नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। बोर्ड मंगलवार, 3 मार्च 2026 को स्थिति की समीक्षा करेगा और 5 मार्च से आगे निर्धारित परीक्षाओं के संबंध में उचित निर्णय लेगा।
Important Update on
CBSE Class X and Class XII Exams in the Middle East Regions pic.twitter.com/6rVteajQFV — CBSE HQ (@cbseindia29) March 1, 2026
यह भी पढ़ें: इधर ईरान में हुआ खामेनेई का खात्मा…उधर धधक उठा पाकिस्तान, सामने आए PoK-कराची और लाहौर को दहलाने वाले 5 VIDEO
इन देशों में होते हैं सीबीएसई एग्जाम
दुनिया भर के 26 देशों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त 200 से ज्यादा स्कूल हैं, वंही मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) के देशों जैसे संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत, बहरीन और ईरान में भी सीबीएसई के स्कूल स्थित हैं।
