समझौते की उम्मीदें हुईं स्वाहा! ईरान ने अमेरिका के हवाई हमले का लिया खौफनाक बदला, मार गिराया अमेरिकी जेट
Iran Shot Down US Jet: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने बुशहर प्रांत में एक अमेरिकी विमान मार गिराया। हालांकि अमेरिका ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे गलत बताया है।
- Written By: अक्षय साहू
ईरान ने अमेरिकी विमान मार गिराने का दावा किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Iran US Aircraft Shot Down: अमेरिका और ईरान के बीच शांति की कोशिशों के बीच तनाव एक बार फिर अपना चरम पर पहुंच गया गया। दोनों देशों ने एक बार फिर एक दूसरे से सैन्य ठिकानों पर हमले करना शुरु कर दिया है। इसी बीच ईरान के सरकारी टीवी ने दावा किया कि ईरानी सेना ने शुक्रवार तड़के एक अमेरिकी विमन को मार गिराया है।
ईरान के सरकारी टीवी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि, बुशहर प्रांच के जम इलाके में एक अमेरिकी विमान को रोका गया और जब उसने रुकने से इनकार किया इसके बाद उसे नीचे गिरा दिया गया। जानकारी के मुताबिक, सरकार टीवी चैनल को यह जानकारी जम काउंटी के गवर्नर मसूद तंगस्तानी ने दी। तंगस्तानी ने बताया कि ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम ने विमान को सफलतापूर्वक निशाना बनाया और नीचे गिरा दिया।
अमेरिका ने विमान गिराए जाने से किया इनकार
ईरान के तस्नीम न्यूज एजेंसी ने तंगेस्तानी के हवाले से कहा कि, आज रात को एक संघर्ष के दौरान दुश्मन के विमान को गिराया गया है। गवर्नर ने यह भी कहा कि इलाके में स्थिति सामान्य हो गए है। ये घटना ऐसे समय हुई जब दोनों देश शांति वार्ता के सफल होने के संकेत दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अमेरिका और ईरान एक अहम समझौते के करीब पहुंच गए हैं जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
बांकीपुर में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, भड़के तेज प्रताप यादव; बोले- यह सरकार की साजिश
मैदान पर चौंके-छक्के मारने का देखता था सपना… मुनीर ने धोखे से बुलाकर पाक क्रिकेटर की पीठ पर बरसा दी गोलियां
20 साल बाद कोलकाता आएंगी बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन, सत्ता परिवर्तन के बाद बंगाल में हो रही वापसी
इसी बीच अमेरिकी प्रशासन ने ईरानी मीडिया की ओर से सामने आई इस रिपोर्ट को गलच बताया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने रॉयटर्स से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि, ईरानी मीडिया के दावे गलत हैं और बुशेहर प्रांत के पास कोई भी अमेरिकी विमान नहीं गिराया गया।
अमेरिका-ईरान के बीच डील लगभग तय
रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि, दोनों देश के बीच डील लगभग तय हो चुकी है, लेकिन इसे अभी तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी मिलना बाकी है। वहींं, इससे उलट ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि अभी तक कोई भी अंतिम समझौता नहीं हुआ है।
यह भी पढे़ें- Ebola Travel Rules: विश्व कप के लिए अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको ने लागू किए नए इबोला यात्रा नियम
अमेरिका ने गुरुवार तड़के ईरान पर हवाई हमले किए। इन हमलों में बंदरगाह शहर बंदर अब्बास के पास स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान की ओर से किए गए ड्रोन हमलों के जवाब में की गई।
