Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, जानें कब हुई भारत में इस दिन को मनाने की शुरुआत

भारत में 1 मई का दिवस सबसे पहले चेन्नई में 1 मई 1923 को मनाना शुरू किया गया था। उस समय इस को मद्रास दिवस के तौर पर प्रमाणित कर लिया गया था।

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: May 01, 2025 | 11:36 AM

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस 2024 (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: 1 मई का दिन मराठी लोगों के साथ ही पूरी दुनिया के लोगों के लिए बहुत खास है। दरअसल 1 मई को न केवल महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है बल्कि इसी दिन पुरे विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय मजदूर’ (International Workers Day 2024) दिवस भी मनाया जाता है। मिली जानकारी के ‘अंतरराष्ट्रीय मजदूर’ दिवस को मनाने की शुरुआत 1 मई 1886 से हुई है। जानते है इस दिन से जुड़ी कुछ खास बातें…

अंतरराष्ट्रीय मजदूर का इतिहास

दरअसल इस दिन अमेरिका की मज़दूर यूनियनों नें काम का समय 8 घंटे से ज्यादा न रखे जाने के लिए हड़ताल की थी। आपको बता दें कि साल 1877 में मजदूरों ने अपने काम के घंटे तय करने की अपनी मांग को लेकर एक आंदोलन शुरू किया। इसके बाद एक मई 1886 को पूरे अमेरिका में लाखों मजदूरों ने एकजुट होकर इस मुद्दे को लेकर हड़ताल की। इस हड़ताल में लगभग 11 हजार फैक्ट्रियों के 3 लाख 80 हजार मजदूर शामिल हुए। तब से हर साल 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है।

इस दिवस का उद्देश्य

इस दिन का पूरी दुनिया में खास महत्व है। समाज, देश, संस्था और उद्योग में मजदूरों, कामगारों और मेहनतकशों की सबसे अहम भूमिका होती है। किसी भी कंपनी में बड़ी से बड़ी कामयाबी के लिए मजदुर अपना पसीना बहाते है और पूरी मेहनत मालिक को सफलता दिलाते है। इस तरह सफलता पाने के लिए मजदुरों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। कामगारों के बिना कोई भी औद्योगिक ढांचा खड़ा नहीं रह सकता। इसलिए कामगारों के हितों में इनके हक़ में यह दिन मनाया जाता है। इस दिन मजदूरों के सम्मान है उन्हें एक दिन छुट्टी दी जाती है।

भारत में इस दिन का इतिहास

भारत में 1 मई का दिवस सबसे पहले चेन्नई में 1 मई 1923 को मनाना शुरू किया गया था। उस समय इस को मद्रास दिवस के तौर पर प्रमाणित कर लिया गया था। दरअसल इसकी शुरुआत भारतीय मजदूर किसान पार्टी के नेता कामरेड सिंगरावेलू चेट्यार ने शुरू की थी भारत में मद्रास के हाईकोर्ट सामने एक बड़ा प्रदर्शन किया और एक संकल्प के पास करके यह सहमति बनाई गई कि इस दिवस को भारत में भी कामगार दिवस के तौर पर मनाया जाये और इस दिन छुट्टी का ऐलान किया जाये। भारत समेत लगभग 80 देशों में यह दिवस एक मई को मनाया जाता है। इस तरह यह दिन अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के तौर पर प्रमाणित हो चुका है।

International labor day history

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 01, 2024 | 06:15 AM

Topics:  

  • International Labor Day

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.