-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- How To Stay Young And Energetic Despite Stress Read Full News
तनाव के बावजूद कैसे बने रहें जवान और ऊर्जावान, पढ़ें पूरी खबर
- Written By: वैष्णवी वंजारी

डबलिन: थोड़ा तनाव आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन बहुत अधिक तनाव से घबराहट, अवसाद और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं, इसलिए यदि आप जल्दी बुढ़े नहीं होना चाहते हैं, तो तनाव का प्रबंधन सीखना महत्वपूर्ण है। अध्ययनों में दिखाया गया है कि जो लोग अपने तनाव का प्रबंधन नहीं कर पाते हैं, उनकी समय से पूर्व मौत का खतरा 43 प्रतिशत बढ़ जाता है। इसका कारण डीएनए पर तनाव के कारण पड़ने वाला प्रभाव हो सकता है।
डीएनए (लाल रक्त कोशिकाओं को छोड़कर) लगभग हर कोशिका में पाया जाता है। आपकी कोशिकाएं लगातार अपनी प्रतियां बनाती है और कभी-कभी इस प्रक्रिया के दौरान गलतियां भी हो जाती हैं, खासकर डीएनए के स्तर पर। इन गलतियों के कारण डीएनए में बदलाव होते हैं, जिसके चलते कोशिका कैंसरजनक बन जाती है। कोशिकाओं में इन गलतियों से बचने के लिए डीएनए के अंत पर सुरक्षात्मक टोपियां लगी होती हैं, जिन्हें टेलोमेयर कहा जाता है।
तनाव प्रबंधन हमारे नियंत्रण से परे नहीं है। धूम्रपान, अत्यधिक शराब पीना, अधिक वजन होना और तनाव के कारण टेलोमेयर को नुकसान पहुंचता है। व्यक्ति जब अत्यधिक तनाव में होता है, तो टेलोमेरेज अच्छे से काम नहीं कर पाते और इसके कारण वह समय से पहले बुढ़े लगने लगता है। टेलोमेरेज मानव कोशिकाओं का एक अनिवार्य हिस्सा हैं जो हमारी कोशिकाओं की आयु को प्रभावित करते हैं। जीवनशैली में सुधार करके और खान-पान की अच्छी आदतों से इस प्रक्रिया को पलटा जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Rose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
सुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल
HbA1c Test: 3 महीने की औसत ब्लड शुगर बताता है यह टेस्ट, जानें कब और क्यों कराना चाहिए
Monsoon Health Tips: मॉनसून में बार-बार पड़ते हैं बीमार? कहीं आपकी थाली में तो नहीं है इन 5 चीजों की कमी
इसके अलावा कड़ा व्यायाम करने जैसी शारीरिक गतिविधियों से भी टेलोमेरेज गतिविधि बढ़ सकती है, यानी स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी की जा सकती है। तनाव का प्रबंधन करके भी स्वयं को अधिक समय तक जवान रखा जा सकता है। जैसा कि हमने पहले भी जिक्र किया है, तनाव हमेशा बुरा नहीं होता।
मनोविज्ञान के अनुसार सकारात्मक तनाव और नकारात्मक तनाव में अंतर है। सकारात्मक तनाव काम, खेलों और संबंधों में सफल होने के लिए आवश्यक है। जब तनाव इतना अधिक बढ़ जाता है कि उसका प्रबंधन मुश्किल हो जाता है, तो उसे नकारात्मक तनाव कहते है और यह आपकी कोशिकाओं को बुजुर्ग बनाने की प्रक्रिया तेज कर सकता है।
इसलिए स्वयं को हर प्रकार के तनाव से बचाने की आवश्यकता नहीं है। केवल नकारात्मक तनाव को दूर रखने की जरूरत है। समस्या का समाधान करने, सामाजिक सहयोग लेने और तनाव से निपटने की प्रभावी रणनीतियां अपनाने के अलावा सचेत रहना भी तनाव के प्रबंधन में मददगार हो सकता है।
इसके अलावा, किताब पढ़कर, संगीत सुनकर या कम्प्यूटर पर गेम खेलने समेत सकारात्मक भावनाएं पैदा करने वाली गतिविधियों से तनाव कम किया जा सकता है। यदि अपनी जीवनशैली में बदलाव करके तनाव से निपटने में मदद मिल सकती है, तो आप इन बदलावों को जरूर अपनाना चाहेंगे और इससे आपकी आयु बढ़ सकती है। (एजेंसी)
How to stay young and energetic despite stress read full news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














