-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Hindu Vote Bank Canadian Leader Temple Political Crowd
चुनावी जंग में हिंदू वोट बैंक की तलाश, कनाडाई नेता बने भक्त, मंदिरों में उमड़ी सियासी भीड़
- Written By: अमन उपाध्याय
Canada Election: कनाडा में चुनावी प्रचार अब अपने चरम पर है। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के नेता भारतीय-कनाडाई समुदाय को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्नी और पियरे दोनों ही भारतीय मंदिरों और..

पियरे पोलीवियरे ने श्री स्वामीनारायण मंदिर में पूजन किया, फोटो (सो, सोशल मीडिया)
ओटावा: कनाडा में आम चुनाव का प्रचार अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है। सभी प्रमुख नेता अपने चुनावी अभियान को अंतिम रूप देने में जुटे हैं और खासतौर पर प्रभावशाली भारतीय-कनाडाई समुदाय को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में कंजर्वेटिव पार्टी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार पियरे पोलीवियरे ने भारतीय मूल के लोगों के साथ जुड़ने की पहल की है। उन्होंने टोरंटो स्थित एक प्रमुख हिंदू मंदिर का दौरा कर पूजा-अर्चना की, और इसके बाद ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में आयोजित खालसा दिवस परेड में भी भाग लिया।
पियरे पोलीवियरे ने स्वामीनारायण मंदिर में पूजा अर्चना की और अपने इस दौरे की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने लिखा कि वे स्वामीनारायण मंदिर और हिंदू समुदाय के आभारी हैं, जिन्होंने विश्वास, सेवा और निस्वार्थ योगदान के माध्यम से कनाडा की बेहतरी के लिए प्रेरणादायक कार्य किया है।
Thank you to Toronto's BAPS Shri Swaminarayan Mandir and the Hindu community for your inspiring service to Canada through faith, community, and selfless giving. pic.twitter.com/2gW812wuVW — Pierre Poilievre (@PierrePoilievre) April 19, 2025
कनाडा व विश्व के लिए शांति और समृद्धि की कामना
वहीं, मंदिर प्रशासन ने भी सोशल मीडिया के ज़रिए बताया कि पोलीवियरे ने समुदाय की सेवा भावना और गहरे विश्वास को नज़दीक से महसूस किया। उन्होंने मंदिर में प्रार्थना में भाग लिया और कनाडा व विश्व के लिए शांति और समृद्धि की कामना की।
Leader of the Opposition, Hon. Pierre Poilievre Visits BAPS Shri Swaminarayan Mandir, Toronto, ON, Canada https://t.co/KaFUmjHsdN pic.twitter.com/WtQkbH8KHD — BAPS (@BAPS) April 20, 2025
विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मंदिर के दर्शन के बाद पियरे पोलीवरे ने खालसा दिवस परेड में भी भाग लिया, जिसमें लगभग 5 लाख लोगों की भीड़ उमड़ी थी। हालांकि, इस आयोजन में खालिस्तान समर्थक भी मौजूद थे, जो कथित खालिस्तान के समर्थन में जनमत संग्रह का प्रचार कर रहे थे। इस परेड में कनाडा के राजनेता और खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह की भी उपस्थिति रही। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो स्वामीनारायण मंदिर पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने खालसा परेड में शिरकत नहीं की।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
हिंदू कैनेडियन फाउंडेशन ने उठाया सवाल
पीएम पद के उम्मीदवार पोलीवरे की मंदिर यात्रा को लेकर हिंदू कैनेडियन फाउंडेशन ने सवाल उठाया कि वे कनाडा में खालिस्तानी उग्रवाद के बढ़ते प्रभाव को किस रूप में देखते हैं, और इस समस्या से निपटने के लिए वे कौन-से ठोस कदम उठाना चाहेंगे। हालांकि, इस पर अभी तक पोलीवरे की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है
Hindu vote bank canadian leader temple political crowd
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














