Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुरुद्वारे के अंदर चली गोली…जर्मनी में भिड़े दो सिख गुट, हिंसक झड़प में 11 घायल, सामने आया डराने वाला VIDEO

Germany Gurdwara Clash News: जर्मनी के मोर्स स्थित गुरुद्वारे में प्रबंधन चुनाव को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष! चाकू, कृपाण और पेपर स्प्रे के इस्तेमाल से 11 लोग घायल, पुलिस ने शुरू की जांच।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Apr 21, 2026 | 09:11 AM

जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर हिंसक झड़प (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Germany Gurdwara Violent Clash: जर्मनी (Germany) के शहर मोर्स के डुइसबर्ग इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे में हिंसक झड़प का मामला सामने आया है, जिसमें कम से कम 11 लोग घायल हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में गुरुद्वारे के अंदर दो गुटों के बीच तीखी मारपीट दिखाई दे रही है। इन दृश्यों में चाकू और कृपाण जैसे धारदार हथियारों के इस्तेमाल के संकेत भी मिलते हैं, जो घटना को और गंभीर बनाते हैं।

जर्मन (Germany) मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस झड़प में करीब 40 लोग शामिल थे। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की और विशेष टैक्टिकल यूनिट्स को भी मौके पर भेजा गया। गवाहों के अनुसार, झड़प के दौरान पेपर स्प्रे और कथित रूप से एक पिस्तौल का भी इस्तेमाल किया गया।

प्रबंधन बोर्ड के चुनाव को लेकर हुआ विवाद

गुरुद्वारे में हिंसा के पीछे की असली वजह अभी जांच के दायरे में है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार विवाद गुरुद्वारे के नए प्रबंधन बोर्ड के चुनाव को लेकर हो सकता है। बताया जा रहा है कि गुरुद्वारे के फंड और उसके नियंत्रण को लेकर दो गुटों के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे।

सम्बंधित ख़बरें

शादी समारोह में जहरीला हुआ खाना, एक साथ 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत, गुजरात के दाहोद में मचा हड़कंप

योगी ने सुभाष चंद्र बोस के नारे को विवेकानंद का बताया! महुआ मोइत्रा बोलीं- बुलडोजर बुद्धि UP जाकर फैंटा पियो

शांति वार्ता के लिए तैयार हुआ Iran! अमेरिकी मिडिया का दावा, आज इस्लामाबाद पहुंचेगा ईरानी डेलिगेशन

UAE में ईरान समर्थित आतंकी साजिश नाकाम, सुरक्षा एजेंसियों ने कई संदिग्धों को किया गिरफ्तार

🤯🇩🇪 Shocking scenes from Gurdwara Duisburg, Germany: Sikhs fighting inside sacred space, turbans flying, kirpans drawn on each other over Golak money, and a forced takeover by the previous management, who lost the election. This violence isn’t random. It’s the direct result of… pic.twitter.com/47h4lni6w1 — Allen Hampton (@Hamp_Allen) April 20, 2026

56 वर्षीय एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना पहले से योजनाबद्ध लगती है। उनके अनुसार, सेवा शुरू होने से ठीक पहले कुछ लोग अचानक पेपर स्प्रे लेकर पहुंचे और विरोधी गुट पर हमला कर दिया। इसके बाद कथित तौर पर पिस्तौल से फायरिंग की गई और चाकू भी देखे गए। उन्होंने कहा कि पुराने और नए बोर्ड के सदस्यों के बीच पैसों के प्रबंधन और नियंत्रण को लेकर तनाव पहले से बना हुआ था।

डरकर गुरुद्वारे से बाहर भागे लोग

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, जैसे ही हमला शुरू हुआ, कई लोग डर के कारण गुरुद्वारे से बाहर भाग गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी की जान को खतरा नहीं हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, सभी घायलों का इलाज मौके पर मौजूद पैरामेडिक्स और एक आपातकालीन डॉक्टर द्वारा किया गया। जर्मनी की पुलिस ने कम से कम एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। फिलहाल अपराध जांच विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि हमला किसने और क्यों किया।

यह भी पढ़ें- ईरान के लिए Strait of Hormuz एक परमाणु बम की तरह… पूर्व अमेरिकी जनरल क्लार्क की बड़ी चेतावनी

अब तक घटना में इस्तेमाल की गई बंदूक बरामद नहीं हुई है, लेकिन मौके से मिले कारतूस के खाली खोलों के आधार पर शुरुआती जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि यह एक ब्लैंक फायरिंग पिस्तौल हो सकती है, जिससे असली गोली नहीं निकलती।

Germany gurdwara violent clash moers duisburg 11 injured management dispute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 21, 2026 | 08:49 AM

Topics:  

  • Germany
  • Germany Crime News
  • Latest News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.