-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Germany Advocates For Syria Appeals To Give Relief To People
सीरिया के लिए जर्मनी ने की वकालत, लोगों को राहत देने की अपील की
- Written By: साक्षी सिंह
जर्मनी ने सीरियाई लोगों के लिए आवाज उठाई है। वहां के विदेश मंत्री एनालेना बैरबॉक ने रविवार को कहा कि युद्ध के दौरान अपराधों के लिए जिम्मेदार सीरियाई अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंध जारी रखें। लेकिन...

जर्मनी की विदेश मंत्री अनालेना बेयरबॉक
रियाद: जर्मनी ने सीरियाई लोगों के लिए आवाज उठाई है। वहां के विदेश मंत्री एनालेना बैरबॉक ने रविवार को कहा कि युद्ध के दौरान अपराधों के लिए जिम्मेदार सीरियाई अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंध जारी रखें। लेकिन पिछले महीने राष्ट्रपति बशर असद सरकार का तख्तापलट किये जाने के बाद सीरियाई आबादी को राहत देना चाहिए। उन्होंने सही दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया।
जर्मनी के विदेश मंत्री एनालेना बैरबॉक ने सऊदी अरब में आयोजित सीरिया के भविष्य पर एक सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित किया। इस सम्मेलन में यूरोपीय और पश्चिमी एशिया के शीर्ष राजनयिकों ने भाग लिया। जर्मनी उन देशों में से एक है जिन्होंने असहमति पर क्रूर कार्रवाई करने के लिए असद सरकार पर प्रतिबंध लगाए हैं।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Troop Withdrawal: ट्रंप ने नेतन्याहू को दी बड़ी नसीहत, कहा सीरिया और लेबनान से सेना तुरंत हटाएं
Animesh Kujur: अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, विदेश में 100 मीटर में सबसे तेज दौड़ने वाले पहले भारतीय बने
UNSC Election: जर्मनी की हार से भारत की स्थायी सीट पर बढ़ा खतरा, G4 समूह बन रहा है बड़ी चुनौती
मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच दमिश्क में धमाके, होटल के बाहर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
ये प्रतिबंध सीरिया को लगभग 14 साल के गृहयुद्ध से उबरने में बाधा बन सकते हैं। गृह युद्ध में अनुमानित 500,000 लोग मारे गए और 2.30 करोड़ लोग विस्थापित हुए हैं। बैरबॉक ने कहा कि गृहयुद्ध के दौरान गंभीर अपराध करने वाले असद के गुर्गों के खिलाफ प्रतिबंध लागू रहना चाहिए। लेकिन जर्मनी प्रतिबंधों के लिए एक सही दृष्टिकोण अपनाने का प्रस्ताव करता है, जिससे सीरियाई आबादी को तेजी से राहत मिल सके।
सीरियाई लोगों को लाभ की त्वरित जरूरत
सीरियाई लोगों को अब सत्ता परिवर्तन से त्वरित लाभ की जरूरत है। बैरबॉक ने भोजन आपातकालीन आश्रयों और चिकित्सा देखभाल के लिए जर्मन सहायता में अतिरिक्त 5.12 करोड़ अमेरिकी डॉलर की घोषणा की। अमेरिका यूरोपीय और कुछ अरब देशों ने 2011 के विद्रोह पर असद द्वारा की गई कार्रवाई के बाद प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया और संघर्ष के युद्ध में तब्दील होने पर उन्हें और कड़ा कर दिया।
अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान
प्रतिबंध न केवल सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों पर लगाये गये थे बल्कि देश के तेल उद्योग, अंतरराष्ट्रीय धन हस्तांतरण और असद सरकार से जुड़ी सैकड़ों संस्थाओं व लोगों पर भी लागू किये गये थे। जिससे अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा था। (इनपुट एजेंसी के साथ)
Germany advocates for syria appeals to give relief to people
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: किन राशि वालों को सरकारी कार्यों में मिलेगी सफलता, जानें किसे आर्थिक योजनाओं से होगा लाभ
Jul 22, 2026 | 06:15 AMअरमान मलिक ने 4 साल की उम्र में शुरू की संगीत की ट्रेनिंग, रियलिटी शो से लेकर बॉलीवुड तक बनाया बड़ा नाम
Jul 22, 2026 | 06:01 AMAjit Pawar Jayanti: सुबह 6 बजे की मीटिंग और 5:55 पर एंट्री! अजित दादा के इस आयरन रूल्स से कांपते थे अफसर
Jul 22, 2026 | 05:55 AMसिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
Jul 22, 2026 | 05:30 AM26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
Jul 22, 2026 | 04:28 AMAaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














