-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Gaza Hunger Fourteen Palestinian Killed In Gaza Strip Israeli Defence Forces
गाजा में भूख से जूझ रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, 14 फिलिस्तीनियों की मौत, कई घायल
- Written By: अमन उपाध्याय
इजरायली सेना द्वारा गाजा के रफाह में की गई गोलीबारी में एक बार फिर 14 फिलिस्तीनियों की जान चली गई और लगभग 90 अन्य घायल हो गए। यह हमला तब हुआ जब लोग भोजन प्राप्त करने के लिए कतार में खड़े थे।

गाजा में भूख से जूझ रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
गाजा पट्टी: गाजा के रफाह में इजरायली सेना की गोलीबारी में एक बार फिर 14 फिलिस्तीनियों की जान चली गई और लगभग 90 लोग जख्मी हो गए। यह हमला तब हुआ जब भूख से जूझ रहे लोग भोजन वितरण केंद्र पर खाने के लिए लाइन में खड़े थे। यह भोजन वितरण कार्यक्रम इजरायल और अमेरिका द्वारा समर्थित एक संगठन द्वारा चलाया जा रहा था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया।
इस हमले के बाद गाजा के कई घरों में शोक की स्थिति है, जबकि अस्पतालों में शवों के ढेर लगे हुए हैं। कई घायल अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इजरायली सैनिकों ने भूख से बेहाल उन निर्दोष फिलिस्तीनियों पर गोलियां बरसा दीं, जो सिर्फ खाना पाने के लिए वहां इकट्ठा हुए थे। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस घटना में हुई मौतों की पुष्टि की है।
अचानक उन्होंने हम पर गोलियां चलाई
गोलीबारी में घायल हुए एक युवक ने बताया कि हम मदद लेने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने हमें लाइन में खड़ा होने को कहा। हम लाइन में खड़े हो गए, लेकिन अचानक उन्होंने हम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जब मैं खड़ा था, तो मुझे गोली लगी। मुझे चक्कर आया और मैं गिर गया। इस हमले में कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Iran General Vahidi: कई महीनों बाद ईरान के ताकतवर जनरल वाहिदी खामेनेई के जनाजे की तैयारी में दिखे
अफगानिस्तान-पाकिस्तान जंग में अमेरिका की एंट्री! तालिबान पर एयरस्ट्राइक का US ने किया खुला समर्थन
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
मौत को मात! वेनेजुएला में 2200 मौतों के बीच 8 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला शख्स; जानें कैसे हुआ ये ‘चमत्कार’
1 जून को भी एक ऐसी ही दर्दनाक घटना घटी थी, जब रफाह में भोजन पाने के लिए जमा हुए हजारों फिलिस्तीनियों पर मास्क पहने हमलावरों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी थी। इस हमले में 31 निर्दोष फिलिस्तीनियों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। चश्मदीदों के अनुसार, यह गोलीबारी इजरायली सैनिकों ने की थी। उस दिन भी खाद्य वितरण का कार्य इजरायल और अमेरिका द्वारा समर्थित संगठन ही कर रहा था।
VIDEO: लॉस एंजिल्स में Apple Store पर प्रदर्शनकारियों का हमला, लूट ले गए सारे आईफोन
गाजा में रोज लोगों की जा रही जान
इजरायली सेना ने इस घटना को स्वीकार करते हुए कहा था कि गोलीबारी हुई है और इसमें कई लोगों की जान चली गई है। इस घटना की पूरी दुनिया में कड़ी निंदा हुई थी, जिसमें संयुक्त राष्ट्र भी शामिल था। लेकिन एक बार फिर ऐसी ही घटना ने विश्व को हिलाकर रख दिया है। जब से भोजन वितरण की इस नई प्रणाली को लागू किया गया है, तब से अब तक कम से कम 127 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग जख्मी हुए हैं।
गाजा में इजरायल की ओर से रोजाना हमले जारी हैं, जिनमें हर दिन कई लोगों की जान जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इजरायल पर दबाव बढ़ने के बावजूद कोई खास प्रभाव नहीं दिख रहा है। वहीं, युद्धविराम की कोई संभावना भी फिलहाल नजर नहीं आ रही। अमेरिका, कतर और अन्य देश शांति के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। इजरायल युद्धविराम के लिए अपनी शर्तें रख रहा है, जिन्हें हमास स्वीकार नहीं कर रहा।
Gaza hunger fourteen palestinian killed in gaza strip israeli defence forces
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, ‘समरसता छात्रावास’ से लेकर हवाई अड्डे निर्माण तक विकास कार्यों में आएगी तेजी
Jul 03, 2026 | 11:15 AMबागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, धीरेंद्र शास्त्री के साथ किए बालाजी के दर्शन, महाआरती और यज्ञ में हुए शामिल
Jul 03, 2026 | 11:11 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: गायिका आशा भोसले के नाम पर शुरू होगा ‘जीवन गौरव पुरस्कार’, मिलेंगे 10 लाख
Jul 03, 2026 | 11:10 AMVaranasi: पुलिस की वर्दी पहनकर जमाता था रौब, खुद को रसूखदार अधिकारी बताकर अवैध वसूली करता था फर्जी दरोगा
Jul 03, 2026 | 11:03 AMअकोला के जल स्त्रोत में हुयी आपूर्ति: काटेपूर्णा बांध में अब केवल सिर्फ 19.61% पानी शेष
Jul 03, 2026 | 10:56 AMKhashaba Teaser Out: ‘धुरंधर’ के बाद जियो स्टूडियोज की नई पेशकश, ‘खाशाबा’ का दमदार टीजर रिलीज
Jul 03, 2026 | 10:53 AMExplainer: ₹115 लीटर बिक रहा पेट्रोल…सरकार की लागत आधी से भी कम, फिर ईंधन इतना महंगा क्यों? समझिए पूरा खेल
Jul 03, 2026 | 10:48 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














