एवरेस्ट पर बढ़ रहे कचरे के ढेर, शेरपा ने जताई चिंता
एवरेस्ट दिवस के मौके पर शेरपा गाइड कामी रीता ने दुनिया के सबसे ऊंचे इस पर्वत शिखर पर बढ़ते हुए कचरे को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने एवरेस्ट दिवस पर नेपाल सरकार द्वारा सम्मानित किये जाने पर अपने संबोधन में यह चिंता जतायी।
- Written By: रीना पंवार
एवरेस्ट पर्वत के गाइड शेरपा कामी रीता (सौजन्य सोशल मीडिया)
काठमांडू : एवरेस्ट दिवस के मौके पर बुधवार को एवरेस्ट पर्वत के महानतम गाइड में से एक शेरपा गाइड कामी रीता ने दुनिया के सबसे ऊंचे इस पर्वत शिखर पर बढ़ते हुए कचरे को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने एवरेस्ट दिवस पर नेपाल सरकार द्वारा सम्मानित किये जाने पर अपने संबोधन में यह चिंता जतायी। एवरेस्ट पर्वत शिखर पर रिकॉर्ड 30 बार चढ़ाई करने वाले शेरपा गाइड कामी रीता को नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ने बुधवार को यहां एवरेस्ट दिवस पर सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि आज ही के दिन 29 मई, 1953 को न्यूजीलैंड के पर्वतारोही एडमंड हिलेरी और नेपाली शेरपा तेनजिंग नॉर्गे ने पहली बार एवरेस्ट पर्वत शिखर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी। उनकी इस जीत के उपलक्ष्य में तब से हर साल 29 मई को अंतर्राष्ट्रीय माउंट एवरेस्ट दिवस मनाया जाता है। साल 2008 में इसे मनाना शुरु किया गया था।
एवरेस्ट दिवस पर सम्मानित किये जाने के दौरान कामी रीता ने अपने संबोधन में कहा कि वह एवरेस्ट पर जमा हो रहे कचरे से बहुत चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि इस ओर तत्काल ध्यान देना बहुत जरूरी है। कामी रीता ने कहा कि एवरेस्ट दिवस वास्तव में सरकार द्वारा पर्वत शिखर के निकट स्थित शिविरों की सफाई के लिए अभियान चलाकर मनाया जाना चाहिए। एवरेस्ट पर्वत शिखर पर लगभग हर साल सफाई अभियान चलाए जाते हैं। नेपाली सैनिकों की एक टीम अभी भी एवरेस्ट पर मौजूद है और पिछले अभियानों के दौरान छोड़े गए कचरे को उठा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल, शिविर तीन अथवा चार से पर्याप्त मात्रा में कचरा बाहर नहीं निकाला गया है। सफाई अभियान चलाए गए थे, लेकिन वे सभी शिविर दो या उससे नीचे के लिए थे।
सम्बंधित ख़बरें
बालेन सरकार का मास्टरप्लान: नेपाल को ‘Devbhoomi’ के रूप में मिलेगी नई पहचान, वैश्विक स्तर पर जुड़ेंगे हिंदू
काठमांडू एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान प्लेन में लगी आग, मौत को छूकर वापस लौटे 289 यात्री, मचा हड़कंप
अगर आप भी जाते हैं हमेशा नेपाल, तो पहले जान लें ये नया नियम… वरना लौटना पड़ सकता है बॉर्डर से वापस
Nepal Vehicle Registration: नेपाल सरकार ने भारतीय वाहनों के लिए शुरू की नई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेवा
कामी रीता ने कहा कि एवरेस्ट पर्वत पर काम करने वाले शेरपा गाइडों को बेहतर परिस्थितियां और फायदे मिलने चाहिए। बीमा की राशि को बढ़ाकर 60 लाख रुपये (45,000 अमेरिकी डॉलर) किया जाना चाहिए तथा भविष्य निधि की व्यवस्था होनी चाहिए। बता दें कि कामी रीता (54) ने इस महीने दो बार 8,849 मीटर (29,032 फुट) की चोटी पर चढ़ाई की, जिससे उन्होंने सबसे सफल चढ़ाई का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी साथी शेरपा गाइड पासंग दावा हैं, जिन्होंने 27 बार सफल चढ़ाई की है।
