Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

G-7 ने ‘आतंकिस्तान’ की खोली पोल, भारत-पाकिस्तान तनाव पर जारी किया बयान, पहलगाम हमले पर कही ये बड़ी बात

‘ग्रुप ऑफ सेवन' (G-7) देशों ने भारत और पाकिस्तान से अधिक से अधिक संयम बरतने का शनिवार को आग्रह किया और सैन्य संघर्ष को बातचीत के माध्यम से तत्काल कम करने का आह्वान किया।

  • By आकाश मसने
Updated On: May 10, 2025 | 11:45 AM

G-7 countries (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से सीमावर्ती इलाकों में ड्राेन और मिसाइल से हलमे की काेशिश की जा रही है। लगातार बढ़ते तनाव को लेकर पूरा विश्व चिंतित है। इस बीच अब G-7 देशों का बयान सामने आया है।

‘ग्रुप ऑफ सेवन’ (G-7) देशों ने भारत और पाकिस्तान से अधिक से अधिक संयम बरतने का शनिवार को आग्रह किया और सैन्य संघर्ष को बातचीत के माध्यम से तत्काल कम करने का आह्वान किया। समूह द्वारा यह आह्वान ऐसे समय में किया गया है जब परमाणु हथियारों से लैस भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ रहा है।

जी-7 देशों ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और एक त्वरित एवं स्थायी कूटनीतिक समाधान के लिए अपना समर्थन व्यक्त करता है। जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों ने एक बयान में कहा कि सैन्य तनाव और बढ़ने से क्षेत्रीय स्थिरता को गंभीर खतरा होगा।

सम्बंधित ख़बरें

Nobel Peace Prize के लिए बेकरार ट्रंप, बोले ‘मैंने रुकवाया भारत-पाक परमाणु युद्ध’

पाकिस्तानी ड्रोन ने सांबा में गिराए गोला-बारूद, BSF ने किया जब्त, इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू

ट्रंप का एलान: अमेरिका बेचेगा वेनेजुएला का 5 करोड़ बैरल तेल, भारत को भी मिल सकती है खरीदने की मंजूरी

अमेरिका का आकलन फिर गलत, खामेनेई ने ट्रंप को ललकारा; ‘अहंकारी तानाशाहों’ के हश्र की दिलाई याद

जी-7 के सदस्यों देशों ने की पहलगाम हमले की निंदा

समूह ने एक बयान में कहा कि जी-7 के सदस्यों देशों कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका के विदेश मंत्री और यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं और भारत एवं पाकिस्तान दोनों से अधिक से अधिक संयम बरतने की अपील करते हैं।

इस बयान में कहा गया कि सैन्य तनाव और बढ़ने से क्षेत्रीय स्थिरता को गंभीर खतरा होगा। हम दोनों देशों के नागरिकों की सुरक्षा के लिए बेहद चिंतित हैं। हम तत्काल तनाव कम करने का आह्वान करते हैं तथा भारत एवं पाकिस्तान से शांतिपूर्ण समाधान के लिए सीधी बातचीत का आग्रह करते हैं।

पाकिस्तानी सेना पश्चिमी मोर्चे पर कर रही आक्रामण

विदेश मंत्रालय और भारतीय सेना की प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि पाकिस्तान सेना ने पश्चिमी मोर्चे पर आक्रामक गतिविधियां जारी रखी हैं। लड़ाकू विमान, ड्रोन और मिसाइल का इस्तेमाल किया, एलओसी पर भी भारी गोलाबारी की साथ ही श्रीनगर से नलिया तक 26 से ज्यादा स्थानों पर हवाई घुसपैठ का प्रयास किया।

Fact Check: S-400 काे हुआ नुकसान! पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा की भारतीय सेना ने खोली पोल

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज में हमें थोड़ा नुकसान हुआ है। पाकिस्तान ने हाईस्पीड मिसाइल छोड़कर पंजाब के एयरबेस को दागने की कोशिश की। चिकित्सा परिसर को भी निशाना बनाया है।

G 7 countries appealed to india and pakistan to reduce military tension

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2025 | 11:45 AM

Topics:  

  • America
  • Germany
  • India
  • Operation Sindoor
  • Pahalgam Attack
  • Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.