फ्रांस में दर्दनाक हादसा, क्रिसमस मार्केट में घुसी अनियंत्रित कार ने भीड़ को रौंदा; 10 लोगों की मौत
France: रेडियो कैरेब्स इंटरनेशनल ग्वाडेलूप की रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 19 पीड़ितों में से 10 की मौके पर ही मौत हो गई। तीन घायल गंभीर हालत में हैं, जबकि बाकी को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
- Written By: मनोज आर्या
फ्रांस में बड़ा हादसा, (सोर्स- सोशल मीडिया)
France Car Accident: क्रिसमस-डे की तैयारी में जुटे फ्रांस के विदेशी क्षेत्र ग्वाडेलूप के सेंट-एन्न शहर में एक बेकाबू कार भीड़ में घुस गई और इसने लोगों को रौंद डाला। यह हादसा ग्वाडेलूप में क्रिसमस बाजार की तैयारी के दौरान हुआ। शुक्रवार की शाम को एक कार ने भीड़ पर चढ़ते हुए कम से कम 10 लोगों की जान ले ली और 19 अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
स्थानीय मीडिया और अधिकारियों के अनुसार यह घटना स्कोएलचर स्क्वायर पर हुई, जो शहर के टाउन हॉल और चर्च के ठीक सामने स्थित एक व्यस्त पैदल मार्ग है। जहां परिवार और स्थानीय लोग क्रिसमस की रोशनी और सजावट की अंतिम तैयारी कर रहे थे।
10 लोगों की मौके पर मौत
रेडियो कैरेब्स इंटरनेशनल ग्वाडेलूप (आरसीआई) की रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 19 पीड़ितों में से 10 की मौके पर ही मौत हो गई। तीन घायल गंभीर हालत में हैं, जबकि बाकी को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शुरुआती खबरों में बच्चों के घायल होने की भी बात कही गई है, क्योंकि कई परिवार स्टॉल लगाने और सजावट के लिए इकट्ठा हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Jaipur Accident: जयपुर-अजमेर बायपास पर बेकाबू ट्रॉला ने परिवार को कुचला, 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, 2 लोग घायल
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Iran Europe Heatwave: ईरान ने यूरोप को दिया एयर कंडीशनर का ऑफर, कहा प्रतिबंध हटाओ और गर्मी से बचो
नागपुर के पंचशील चौक पर बड़ा हादसा टला! आपली बस ने स्कूली बच्चों की वैन को मारी जोरदार टक्कर; 4 छात्राएं घायल
ड्राइवर को हिरासत में लिया गया
ड्राइवर ने घटनास्थल पर ही आत्मसमर्पण कर दिया और उसे हिरासत में ले लिया गया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने संकेत दिया है कि ड्राइवर को मेडिकल इमरजेंसी हो सकती थी, लेकिन पुलिस अभी तक कारण का पता नहीं लगा सकी है। घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे (स्थानीय समय) हुई। फायरफाइटर्स, पैरामेडिक्स और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। शहर के मेयर ने जल्द ही पहुंचकर संकट प्रबंधन टीम सक्रिय कर दी, जो पीड़ितों और उनके परिवारों को सहायता प्रदान कर रही है। मेयर ने इसे भयानक त्रासदी करार दिया और समुदाय के प्रति संवेदना व्यक्त की।
दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू
घटना के बाद पुलिस जांच जारी है और प्रारंभिक पड़ताल में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि यह दुर्घटना थी या जानबूझकर की गई कार्रवाई। ग्वाडेलूप कैरिबियन सागर में स्थित फ्रांस का एक विदेशी क्षेत्र है, जो पर्यटकों के लिए लोकप्रिय है। यह खासकर अपनी समुद्र तटों और बाजारों के लिए जाना जाता है। यह घटना क्रिसमस से ठीक पहले हुई, जब पूरा शहर उत्सव की तैयारी में डूबा था। स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का नया पैंतरा, वीजा नियमों को किया और सख्त; किस पर होगा सबसे ज्यादा असर?
पिछले साल भी हुई थी ऐसी घटना
यह हादसा जर्मनी के मैग्डेबर्ग में पिछले साल हुए समान घटना की याद दिला देता है, जहां एक कार ने क्रिसमस बाजार में भीड़ पर चढ़ते हुए दो लोगों की मौत और 68 के घायल होने का कारण बना था। वहां हमलावर को गिरफ्तार किया गया था और जांच में आतंकी मंसूबों का पता चला था। ग्वाडेलूप की घटना पर भी अब नजरें टिकी हैं कि क्या यह महज एक दुर्घटना है या कुछ और है।
