कनाडा में 4 भालुओं को मिली मौत की सजा, लेकिन क्यों? वजह जान हो जाएंगे हैरान!

Grizzly Bears Sentenced to Death: कनाडा में मां-बेटी की मौत के बाद DNA जांच में चार ग्रिजली भालुओं की पहचान हुई। वन्यजीव अधिकारियों ने सार्वजनिक सुरक्षा के लिए चारों को मार डाला।
Four Grizzly Bears Sentenced to Death in Canada
प्रतीकात्मक फोटो।सोर्स: AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कनाडा में 48 वर्षीय मां और उनकी 20 वर्षीय बेटी की मौत के लिए एक मादा ग्रिजली और उसके तीन बच्चे जिम्मेदार पाए गए।

  • DNA टेस्ट से चारों भालुओं की हमले में संलिप्तता की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने इसे दुर्लभ शिकारी हमला बताया।

  • वन्यजीव विभाग ने लोगों की सुरक्षा का हवाला देकर चारों भालुओं को मारने का फैसला लिया।

Canada Grizzly Bears Sentenced to Death: कनाडा में दो महिलाओं की जान लेने वाले चार ग्रिजली भालुओं को वन्यजीव अधिकारियों ने मार डाला है। इनमें एक मादा भालू और उसके एक साल के तीन बच्चे शामिल थे। DNA जांच में पुष्टि हुई कि इसी भालू परिवार ने पश्चिमी कनाडा में एक मां और उसकी वयस्क बेटी पर जानलेवा हमला किया था। अधिकारियों के मुताबिक, यह सामान्य शिकारी हमलों से अलग एक बेहद दुर्लभ मामला था।

न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश कोलंबिया कंजर्वेशन ऑफिसर सर्विस ने मंगलवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी। मृत महिलाओं की पहचान 48 वर्षीय जेनी बाल्कारस और उनकी 20 वर्षीय बेटी सेला रीड के रूप में हुई है। दोनों के अवशेष वैंकूवर से करीब 1,000 किलोमीटर उत्तर में एक दूरदराज के इलाके में मिले थे।

Four Grizzly Bears Sentenced to Death in Canada
दुनिया में सबसे ज्यादा केले का उत्पादन किस देश में होता है? देखें टॉप-5 की लिस्ट

DNA जांच में हुई भालुओं की पहचान

वन्यजीव अधिकारियों ने बताया कि DNA परीक्षण से यह स्पष्ट हो गया कि हमले में एक मादा ग्रिजली और उसके तीन बच्चे शामिल थे। इंस्पेक्टर जेफ टायर ने ऑनलाइन ब्रीफिंग में बताया कि जांच में शिकार करने जैसे व्यवहार के संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का हमला बेहद दुर्लभ होता है। हालांकि, अधिकारियों को अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हमला किन परिस्थितियों में शुरू हुआ था।

मां और बेटी के अवशेष एक-दूसरे से करीब 150 मीटर की दूरी पर मिले थे। परिवार को तब चिंता हुई जब रीड ने शनिवार रात अपनी बहन को रोजाना की तरह फोन नहीं किया। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। खोजी दल को पहले मां के अवशेष मिले। बाद में बेटी के अवशेष ऐसी जगह से बरामद हुए, जहां भालू आमतौर पर अपना भोजन जमा करके रखते हैं।

Four Grizzly Bears Sentenced to Death in Canada
Chhath Puja: मुस्लिम देश में छठ महापर्व कैसे मनाया जाता है? बिहार के किस परिवार ने की थी शुरुआत

भालुओं को दूसरी जगह क्यों नहीं भेजा गया?

अधिकारियों के मुताबिक, सर्दियों से पहले ग्रिजली भालू अधिक भोजन जुटाते हैं और शरीर में चर्बी जमा करते हैं। इस दौरान उनका व्यवहार आक्रामक हो सकता है। पिछले साल नवंबर में भी इसी क्षेत्र में एक भालू ने स्कूली बच्चों के समूह पर हमला किया था, जिसमें 11 लोग घायल हुए थे। हालांकि, इस बार हमले में शामिल चारों भालुओं का उस घटना से कोई संबंध नहीं था।

इंस्पेक्टर जेफ टायर ने स्पष्ट किया कि जानलेवा हमले में शामिल भालुओं को दूसरी जगह भेजना या फिर से जंगल में बसाना सुरक्षित विकल्प नहीं था। अधिकारियों के अनुसार, इन भालुओं से आम लोगों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ था। इसी वजह से सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें मारने का फैसला लिया गया।

Four Grizzly Bears Sentenced to Death in Canada
दुनिया के किस देश के लोग सबसे ज्यादा बुद्धिमान? पाकिस्तान 74वें नंबर पर; जानें भारत किस पायदान पर