जान बचाने के लिए रूस भागे थे बशर अल-असद…अब हो गया वहां ऐसा हाल, करना पड़ रहा ये काम
Syria News: सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद सत्ता छोड़ने के बाद मॉस्को में शांत जीवन जी रहे हैं और राजनीति से दूर होकर फिर से नेत्र रोग विशेषज्ञ के रूप में पढ़ाई व प्रैक्टिस कर रहे हैं।
- Written By: अक्षय साहू
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bashar al-Assad News: सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद ने करीब दो दशकों तक बल के सहारे देश पर शासन किया। लेकिन 2024 में विद्रोही हमलों और बढ़ते जनआक्रोश के चलते उन्हें सत्ता छोड़कर जान बचाने के लिए रूस भागना पड़ा, जहां राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें शरण दी। इसके बाद असद कहां हैं और क्या कर रहे हैं, इसे लेकर लंबे समय तक कोई जानकारी सामने नहीं आई। अब हाल ही में असद से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है।
ब्रिटिश अखबार गार्जियन ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि, असद अब अपने पुराने पेशे नेत्र रोग विशेषज्ञ (ऑप्थल्मोलॉजिस्ट) के रूप में लौट रहे हैं। उनके एक भरोसेमंद दोस्त ने बताया कि असद मॉस्को में क्लासरूम में बैठकर आंखों की बीमारियों की पढ़ाई कर रहे हैं और अपनी प्रैक्टिस फिर से शुरू करने की तैयारी में हैं।
फिर से प्रैक्टिस करेंगे असद
असद के लिए यह सिर्फ पेशा नहीं बल्कि उनका जुनून भी है। उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है, क्योंकि युद्ध से पहले भी वह दमिश्क में अपनी प्रैक्टिस करते थे। अब संभव है कि मॉस्को के अमीर लोग उनके टारगेट क्लाइंट बनें। सीरिया में उनका शासन खत्म होने के एक साल बाद असद परिवार मॉस्को और यूएई में अलग-थलग और शांत जीवन जी रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
पांच देशों के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, यूएई से लेकर नॉर्वे तक; इन अहम मुद्दों को लेकर होगी चर्चा
व्हाइट हाउस शूटआउट केस में बड़ा मोड़! आरोपी शख्स ने कोर्ट में खुद को बताया बेगुनाह, अब क्या करेंगे ट्रंप?
क्रूज शिप पर हंतावायरस का खौफनाक हमला, कई देशों में फैला संक्रमण; अमेरिका-फ्रांस में मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, यह परिवार मॉस्को के प्रतिष्ठित रुबलेव्का इलाके की एक एलीट गेटेड कम्युनिटी में रहता है। यहां उनकी मुलाकात ऐसे लोगों से हो सकती है, जैसे कि 2014 में कीव से भागे यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच। पैसे की कमी न होने के बावजूद असद अब राजनीतिक रूप से प्रभावशाली नहीं रहे। क्रेमलिन के सूत्रों के अनुसार, पुतिन और रूस की राजनीतिक एलीट अब उन्हें बेकार मानते हैं। असद को अब कोई सार्वजनिक या राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति नहीं है।
यह भी पढ़ें: हवा में दो टुकड़ों में बंट गया रूसी सैन्य विमान, Video आया सामने
विद्रोही के बाद छोड़ा था देश
8 दिसंबर 2024 को, जब सीरियाई विद्रोही राजधानी की ओर बढ़ रहे थे, तब असद अपने बेटों के साथ दमिश्क छोड़कर रूसी सेना के एस्कॉर्ट में खमेइमिम एयरबेस पहुंचे और वहां से देश छोड़ दिया गया। रूस ने सुनिश्चित किया कि असद किसी भी सार्वजनिक जगह पर न दिखाई दें। रूस के इराकी राजदूत एलब्रस कुत्रशेव ने कहा कि असद मॉस्को में सुरक्षित हैं, लेकिन राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकते।
