-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Former Pm Imran Khan Wife Bushra Bibi Gets Bail In More Than 12 Cases
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को बड़ी राहत, 12 से अधिक मामलों में मिली जमानत
- Written By: साक्षी सिंह
जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को अदालत ने मंगलवार को 12 से अधिक मामलों में अंतरिम जमानत दे दी है। हालांकि बुशरा बीबी ने अदालत में पाकिस्तान की न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाया।

तस्वीर में इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी
इस्लामाबाद: जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को अदालत ने मंगलवार को 12 से अधिक मामलों में अंतरिम जमानत दे दी है। बुशरा बीबी ने हालांकि अदालत से कहा कि उनका पाकिस्तान की न्याय व्यवस्था से विश्वास उठ गया है।
आतंकवाद निरोधक अदालत के न्यायाधीश ताहिर अब्बास सुप्रा ने बुशरा को डी-चौक पर हुए प्रदर्शन से संबंधित 13 मामलों में सात फरवरी तक अंतरिम जमानत दे दी। इसके अलावा पिछले साल प्रदर्शन के दौरान अर्द्धसैनिक रेंजरों की हत्या से जुड़े एक अन्य मामले में भी जमानत दी गई।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
फिर बिल से बाहर निकले बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- पानी रोकना अस्तित्व पर हमला
Taliban Strike: अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा पलटवार, ISIS के ठिकानों पर की भयंकर बमबारी
बीबी के अलावा उनके पति खान और पार्टी के अन्य नेताओं को पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और अन्य धाराओं के तहत रमना पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में नामजद किया गया है। प्राथमिकी के मुताबिक खान ने पार्टी नेतृत्व पत्नी बुशरा, खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर और अपनी बहन अलीमा खान को उन्हें जेल से रिहा कराने के लिए हर संभव प्रयास करने और इस उद्देश्य के लिए किसी भी चीज को आग लगाने या किसी को भी मारने के निर्देश दिए थे।
बुशरा ने क्या कहा
जियो न्यूज के खबर के अनुसार सुनवाई के दौरान बुशरा से बातचीत में न्यायाधीश ने कहा कि इसमें कुछ समय लगा है, लेकिन कानूनी प्रोटोकॉल का पालन किया गया है। बुशरा ने कहा कि यह कोई मुद्दा नहीं है। लेकिन हमने अदालतों पर भरोसा खो दिया है। इस बात पर असहमति जताते हुए न्यायमूर्ति सुप्रा ने आश्वासन दिया कि हर जगह ऐसा नहीं है।
बुशरा ने न्यायिक प्रक्रिया को बताया चिंताजनक
न्याय प्रणाली अपनी खामियों के बावजूद काम कर रही है। अगर न्याय व्यवस्था ढह गई तो समाज का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। बुशरा ने न्यायिक प्रक्रिया के बारे में अपनी चिंताओं को उजागर करते हुए एक मुकदमे के दौरान की घटना का जिक्र किया। जिसमें एक न्यायाधीश का रक्तचाप 200 तक बढ़ गया था। फिर भी उन्होंने उनके खिलाफ फैसला सुना दिया। उन्होंने कहा कि देश में कानून तो है लेकिन न्याय नहीं है।
इमरान खान को लेकर भी बुशरा बीबी ने बोला
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) संस्थापक खान को संविधान की सर्वोच्चता को बनाये रखने के लिए जेल में डाल दिया गया है। हमने जो कुछ भी सहा है। इससे कानून पर हमारा विश्वास पूरी तरह से खत्म हो गया है। न्यायाधीश को बताया गया कि बुशरा बीबी के खिलाफ इस्लामाबाद के कई पुलिस थानों में 13 मामले दर्ज हैं। इसके बाद अदालत ने उन्हें सभी 13 मामलों में पांच-पांच हजार रुपये की जमानत निजी मुचलकों पर सात फरवरी तक अंतरिम जमानत दे दी। बुशरा ने जनवरी 2018 में खान से शादी की थी।
Former pm imran khan wife bushra bibi gets bail in more than 12 cases
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













