फ्लाईदुबई के सह-पायलट के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में आतंकी जांच शुरू, सामने आया बड़ा कनेक्शन

Flydubai Co-Pilot Probe: ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा एजेंसियों ने फ्लाईदुबई हमले के आरोपी हमाम अल-हमामी की जांच शुरू की है। ऑस्ट्रेलिया में उसकी पढ़ाई के दौरान कट्टरपंथ की पूरी पड़ताल की जा रही है।
Flydubai Co-Pilot Radicalisation Probe
फ्लाईदुबई विमान(सोर्स- ANI)
Published on: 
Updated on: 

Flydubai Co-Pilot Radicalisation Probe: फ्लाईदुबई विमान हमले के पीछे ओमान के सह-पायलट हमाम अल-हमामी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 में हमला करने वाले हमाम को 2014 में ऑस्ट्रेलियाई स्टूडेंट वीजा मिला था।

इस खुलासे के बाद ऑस्ट्रेलियाई राजधानी केनबरा में सुरक्षा अधिकारियों व खुफिया एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विक्टोरियन जॉइंट काउंटर टेररिज्म टीम (VIC JCTT) जिसमें एएफपी, विक्टोरिया पुलिस और एएसआईओ शामिल हैं, हमाम के संपर्कों की पड़ताल कर रही है।

अधिकारी विशेष रूप से जांच कर रहे हैं कि क्या हमाम अल-हमामी ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के दौरान ही कट्टरपंथ की चपेट में आया था। 30 सितंबर को हमाम ने कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से हमला कर विमान को क्रैश करने की कोशिश की थी।

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई और वीजा रद्द होने का रिकॉर्ड

द गार्डियन और द टाइम्स ऑफ इजरायल अनुसार 29 वर्षीय ओमान नागरिक हमाम अल-हमामी 2015 से 2017 के बीच ऑस्ट्रेलिया में रहा था। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया एबीसी न्यूज अनुसार 2014 में स्टूडेंट वीजा मिलने के बाद हमाम ने ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई की थी।

किसी भी कोर्स में दाखिला न होने के कारण 2019 में उसका स्टूडेंट वीजा रद्द कर दिया गया था। एएफपी प्रवक्ता अनुसार सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि ऑस्ट्रेलिया में रहने के दौरान हमाम किसके संपर्क में था।

कॉकपिट में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला और 16000 फीट की गिरावट

उल्लेखनीय है कि 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में हमाम ने कॉकपिट क्रैश एक्स से कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया था। हमले के बाद विमान केवल 30 सेकंड के भीतर 16000 फीट से अधिक नीचे चला गया था।

गंभीर घायल कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिसके बाद यात्रियों व दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने हमाम को दबोच लिया। सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद पूछताछ में हमाम ने स्वीकार किया कि वह विमान को क्रैश करना चाहता था और उसे मौत का डर नहीं है।

Flydubai Co-Pilot Radicalisation Probe
यूक्रेन के सुमी में रूस का भीषण ड्रोन हमला, भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 1 व्यक्ति की मौत
Flydubai Co-Pilot Radicalisation Probe
भारत पर बढ़ा वैश्विक विश्वास, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास दर बनी दुनिया भर के निवेशकों की पहली पसंद

ओमान एयर से निष्कासन, डी-रेडिकलाइजेशन और सीरियाई पृष्ठभूमि

वॉल स्ट्रीट जर्नल अनुसार हमाम अल-हमामी पहले ओमान एयरलाइंस में था, जहां चरमपंथी वेबसाइट देखने पर उसे उड़ानों से हटा दिया गया था। ओमान में डी-रेडिकलाइजेशन प्रोग्राम पूरा करने के बाद उसने फरवरी 2026 में UAE की फ्लाईदुबई एयरलाइंस में नौकरी हासिल की थी।

हमाम का जन्म ओमानी पिता और सीरियाई मां के घर हुआ था तथा उसका बचपन सीरियाई गृहयुद्ध के माहौल में बीता था। CNN अनुसार उसने यूके की बकिंघमशायर न्यू यूनिवर्सिटी से ऑनलाइन पढ़ाई की थी तथा सोशल मीडिया पर उसकी कट्टरपंथी पोस्ट दर्ज थीं।

वर्तमान में UAE, सऊदी अरब और इजरायल की एजेंसियां जांच कर रही हैं कि इस हमले के तार ईरान से जुड़े हैं या नहीं। जांच अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि क्या हमाम ने अकेले हमला किया या उसे किसी बाहरी संगठन से निर्देश मिल रहे थे।

इंटरनेट आर्काइव पर हमाम के X अकाउंट से 3000 से अधिक स्क्रीनशॉट मिले हैं, जो उसकी कट्टरपंथी सोच को उजागर करते हैं। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों अनुसार जांच पूरी होने के बाद इस संबंध में आधिकारिक अपडेट जारी किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com