अमेरिका में FBI ने अफगान व्यक्ति को किया गिरफ्तार, चुनाव के दिन के लिए रच रहा था आतंकी हमले की साजिश
मेरिका में फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (एफबीआई) ने देश में चुनाव वाले दिन हमले की साजिश रचने के आरोप में एक अफगान शख्स को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार व्यक्ति आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से प्रेरित था।
- Written By: प्रिया जैस
एफबीआई (सौजन्य-सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: अमेरिका में फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (एफबीआई) ने देश में चुनाव वाले दिन हमले की साजिश रचने के आरोप में एक अफगान शख्स को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार व्यक्ति आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से प्रेरित था और वह अमेरिका में चुनाव वाले दिन बड़ी भीड़ को निशाना बनाकर हमला करने की साजिश रच रहा था। न्याय विभाग ने यह जानकारी दी।
आरोपों के दस्तावेज के अनुसार, ओकलाहोमा सिटी के नसीर अहमद तौहिदी (27) ने सोमवार को गिरफ्तारी के बाद जांच अधिकारियों को बताया कि उसने अगले महीने चुनाव वाले दिन हमले की साजिश रची थी। उसने अधिकारियों को यह भी बताया कि हमले के बाद उसे और उसके एक साथी को शहीद के तौर पर मरने की उम्मीद थी।
पूरी तैयारी कर रखी थी तौहीद ने
इस मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि तौहिदी सितंबर 2021 में अमेरिका आया था। तौहिदी ने हमले की साजिश को अंजाम देने के लिए हाल के सप्ताह में कुछ कदम भी उठाए थे। इसके लिए उसने पूरी तैयारी के लिए एके-47 राइफलों का ऑर्डर दिया था। धीरे-धीरे उसने अपने पारिवार की संपत्ति को बेचना शुरू कर दिया था और साथ ही अपने परिवार में अपनी पत्नी एवं बच्चे को अफगानिस्तान भेजने के लिए हवाई टिकट भी ले लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
Visa Fraud: अमेरिका में ग्रीन कार्ड का फर्जी खेल, FBI ने 11 भारतीयों को किया गिरफ्तार, 2 करोड़ का जुर्माना
Brown University Shooting: FBI ने जारी किया वीडियो, संदिग्ध मुस्तफा खरबूच को लेकर क्यों मचा है बवाल?
पाकिस्तान का अमेरिका पर साइबर हमला! समय रहते FBI ने लिया बड़ा एक्शन; सर्वर हुआ जब्त
डोनाल्ड ट्रंप के होटल के बाहर विस्फोट, एक की मौत; मस्क ने जताया आतंकी हमले की आशंका
10/8/24 FBI Arrests Afghan Man Who Officials Say Planned Election Day Attack In The U.S.https://t.co/orNSOoec8V — Private Suite Network | CJ (@PSuiteNetwork) October 9, 2024
यह भी पढ़ें- PTI प्रमुख इमरान खान पर लगा मुकदमा, शहबाज शरीफ ने कहा किसी भी कीमत पर नहीं दोहराने दूंगा “खूनी कहानी”
यह गिरफ्तारी ऐसे वक्त हुई है जब एफबीआई ने अमेरिकी धरती पर आतंकवादी हमले की आशंका को लेकर चिंताएं जताई थीं। एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने अगस्त में ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया था कि ‘‘उनके लिए यह सोच पाना कठिन था कि उनके करियर में इतने सारे खतरे एकसाथ भी आ सकते हैं।”
पत्नी ने बात करने से किया इंकार
क्रिस्टोफर रे ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘आतंकवाद FBI के लिए अब भी पहली प्राथमिकता है। अमेरिकी लोगों की रक्षा के लिए हम हर स्रोत का इस्तेमाल करेंगे।”
हालांकि, FBI के हलफनामे में यह खुलासा नहीं किया गया है कि तौहिदी जांच और उसके बारे में वो अधिकारियों की नजर में कैसे आया, लेकिन इसमें हाल के महीनों के साक्ष्यों का हवाला दिया गया है, जो हमले की साजिश रचने में उसके जुड़े होने को दर्शाते हैं।
यह भी पढ़ें- Hezbollah Israel War: हिजबुल्ला ने इजराइल में रॉकेट हमले किए तेज, नागरिकों को मिली चेतावनी
तौहिदी की पत्नी के तौर पर अपनी पहचान बताने वाली महिला ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। महिला ने अपना नाम उजागर नहीं किया। उसने कहा, ‘‘हम मीडिया से बात नहीं करना चाहते हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
