मिस्र में दिल दहला देने वाला हादसा, बस एक्सीडेंट में 16 की मौत और 28 घायल, मौके पर पहुंचीं कई एंबुलेंस

Egypt News: मिस्र के दक्षिण सिनाई में दहाब-नुवैबा रोड पर बस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 घायल हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने हादसे की पुष्टि की है।
Egypt Bus Accident
मिस्र में भीषण बस दुर्घटना(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Egypt Bus Accident: मिस्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां दहाब-नुवैबा रोड पर बुधवार को एक बस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस हादसे की आधिकारिक पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा लाल सागर के तट के पास वाले इलाके में हुआ। यह इलाका पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है, इसके चलते इसे बेहद व्यस्त इलाका माना जाता है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि बस किस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

कैसे हुआ हादसा? 

स्थानीय मीडिया ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि ड्राइवर बहुत तेज गति से बस चला रहा था और उसने बस पर से नियंत्रण खो दिया। इसके चलते बस चलते-चलते अचानक पलट गई। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद ही हादसे को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

मौके पर पहुंचीं 20 एंबुलेंस

घटना की सूचना मिलते ही राहत-बचाव की कई टीमें मौके पर पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी के मुताबिक, हादसे में घायल हुए 28 यात्रियों को 20 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल तक पहुंचाया गया। 

मिस्र में इस प्रकार का भीषण सड़क हादसे का यह पहला मामला नहीं है। इससे एक महीने पहले मिस्र के इस्माइलिया गवर्नरेट में इसी प्रकार का एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 32 अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। लगातार हो रहे इन हादसों ने मिस्र में सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

Egypt Bus Accident
दिल्ली के बवाना में चॉकलेट का लालच देकर 3 साल की बच्ची से हैवानियत, CCTV फुटेज से पकड़ाया आरोपी बस ड्राइवर

स्वास्थ्य मंत्री ने गफ्फार दिया आदेश 

मिस्र स्वास्थ्य मंत्री खालिद अब्देल गफ्फार ने चिकित्सा सुविधा को अपनी तैयारी मजबूत करने और घायलों को जरूरी चिकित्सा देखभाल, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराने का आदेश दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेडिकल टीमें लगातार हालात पर नजर रख रही हैं। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com