भूकंप के झटकों से हिली धरती, चिली से लेकर अर्जेंटीना तक Earthquake; रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1

Earthquake In South America Chile: दक्षिण अमेरिका के चिली में 6.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया, जिससे जमीन हिल उठी और किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।
न्यूजीलैंड में भूकंप के जोरदार झटके, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती, लोगों में मचा हड़कंप
सांकेतिक फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: जब से 2025 की शुरूआत हुई है आए दिन कहीं न कहीं भूकंप की खबरें मिलती रहती है। इसी बीच दक्षिण अमेरिका के चिली में गुरुवार को जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे जमीन हिल उठी और लोगों में दहशत फैल गई। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.1 रिक्टर स्केल मापी गई।

हालांकि, अब तक किसी तरह की जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। भूकंप के कारण वहां के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

भूकंप के झटकों से दुनियाभर में चिंता

दक्षिण अमेरिका के चिली में हाल ही में आए शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार, यह भूकंप सैन पेड्रो डी अटाकामा शहर से 104 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था, जो बोलिविया की सीमा के पास स्थित है। भूकंप की गहराई लगभग 93 किलोमीटर थी, जिसके चलते धरती जोरदार तरीके से हिल उठी। लगातार आ रहे भूकंपों के झटकों से दुनियाभर में चिंता बढ़ती जा रही है।

अर्जेंटीना तक महसूस हुए झटके

भूकंप के झटके इतने तेज थे कि अर्जेंटीना तक महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता काफी अधिक थी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इसमें किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ। झटके इतने शक्तिशाली थे कि आशंका जताई जा रही है कि कुछ स्थानों पर क्षति हुई हो सकती है। हालांकि अभी तक नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।

क्यों आते हैं चिली में भूकंप

दक्षिणी अमेरिका का देश चिली रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में स्थित है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों के टकराने के कारण भूकंप और सुनामी जैसी आपदाएँ आती रहती हैं। साल 2010 में चिली ने 8.8 की तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप का सामना किया था, जिसके कारण सुनामी आई और 526 लोगों की जान चली गई थी। इस भयावह घटना के बाद, चिली ने आपातकालीन प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने और इमारतों में शॉक-अवशोषक उपकरण लगाने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, ताकि भविष्य में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

भूकंप के झटके महसूस होने पर क्या करें

क्र. स्थिति क्या करें
1. शांत रहें भूकंप की स्थिति में हमेशा शांत रहना चाहिए।
2. सुरक्षित स्थान की तलाश इमारतों से दूर किसी मैदानी इलाके में जाएं।
3. घर के अंदर होने पर डेस्क, मेज या बिस्तर के नीचे छिप जाएं।
4. बिजली के तारों से दूर रहें भूकंप के झटके महसूस होने पर बिजली के तारों से दूर चले जाएं।
5. गाड़ी चलाते समय गाड़ी तुरंत रोक दें और सुरक्षित स्थान पर रहें।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com