जापान में फिर कांपी धरती…6.1 की तीव्रता से दहला होक्काइडो, अधिकारियों ने जारी किया अलर्ट
Japan Earthquake Today: उत्तरी जापान के होक्काइडो में 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। हालांकि जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पिछले हफ्ते आए 7.4 के झटकों के बाद लोग अब भी दहशत में हैं।
- Written By: अक्षय साहू
जापान में भूकंप (फाइल फोटो, सौ- सोशल मीडिया)
Earthquake in Japan: जापान में एक बार फिर तेज भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। सोमवार तड़के आए इस भूकंप ने उत्तरी जापान के होक्काइडो क्षेत्र में धरती को हिला कर रख दिया। जैसे ही जमीन कांपी, लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। कई इलाकों में लोगों की नींद भूकंप के तेज झटकों से खुली और कुछ समय तक घरों में रखी चीजें हिलती रहीं।
हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है और न ही सुनामी का कोई अलर्ट जारी किया गया है।
6.1 मापी गई भूकंप की तीव्रता
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है। इसका केंद्र होक्काइडो के साराबेत्सु शहर से लगभग 18 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था और इसकी गहराई करीब 81 किलोमीटर बताई गई है। गहराई अधिक होने के कारण भूकंप का असर सीमित रहा, जिससे बड़े नुकसान की संभावना कम हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
सिर्फ छह हजार नहीं, 9 हजार रुपये होगा पीएम किसान सम्मान निधि; बंगाल में किसानों के लिए PM मोदी का बड़ा ऐलान
माली में काटी मिलिट्री बेस पर बड़ा हमला, रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की मौत से मचा हड़कंप! देश भर में हाई अलर्ट
एक हफ्ते पहले आया 7.4 तीव्रता का भूकंप
यह पहली बार नहीं है जब हाल के दिनों में जापान में इतना तेज भूकंप आया हो। इससे पहले पिछले सप्ताह भी उत्तरी जापान के तटीय क्षेत्र में एक और शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया था। 20 अप्रैल को आए उस भूकंप की तीव्रता 7.4 थी, जिसने लोगों को काफी डरा दिया था। उस समय जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने एहतियात के तौर पर सुनामी का अलर्ट भी जारी किया था।
マグニチュード6.1の地震が、日本の北部(北海道十勝地方南部)において、95%のリスク警告エリアのまさにその直下で発生しました。予測地図をご参照ください。 pic.twitter.com/rDDJncTjMj — Japan Earthquakes (@earthquakejapan) April 26, 2026
पिछले भूकंप का केंद्र सनरिकु तट के पास समुद्र के भीतर लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था। जापान के सार्वजनिक प्रसारक एनएचके के मुताबिक, उस दौरान लगभग तीन मीटर ऊंची सुनामी लहरों की आशंका जताई गई थी। हालांकि, उस घटना में भी बड़े पैमाने पर नुकसान की पुष्टि नहीं हुई थी।
यह भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान तनाव का असर, पाकिस्तान को 200 अरब का नुकसान! गरीब हो सकते हैं करोड़ों लोग; रिपोर्ट में दावा
अधिकारियों ने जारी की चेतावनी
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इवाते प्रीफेक्चर और होक्काइडो के कुछ इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें पहुंच सकती हैं, इसलिए लोगों से सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की गई है। इस द्वीपसमूह में हर साल औसतन करीब 1,500 भूकंपीय झटके महसूस किए जाते हैं और दुनिया के लगभग 18% भूकंप इसी क्षेत्र में आते हैं।
