तुर्किए में भूकंप के झटकों से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता
पिछले 1 महीने में आया ये दूसरा भूकंप है। इससे पहले 23 अप्रैल 2025 को तुर्किए के सबसे बड़े शहर इंस्तानबुल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस्तांबुल में आए भूकंप में 150 लोग घायल हो गए थे।
- Written By: अक्षय साहू
भूकंप (फोटो- सोशल मीडिया)
अंकारा: भारत के खिलाफ पाकिस्तान का साथ देने वाले देश तुर्किए में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई है। पिछले 1 महीने में तुर्किए में आया यह दूसरा भूकंप है। इससे पहले 23 अप्रैल 2025 को तुर्किए के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई थी।
जानकारी के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र का केंद्र तुर्किए के कुलू शहर से लगभग 11 किमी उत्तर-पूर्व में आया था। भूकंप की गहराई जमीन के 10 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप का केंद्र तुर्किए के बड़े शहरों अंकारा और कोन्या के पास स्थित है। इसके चलते दोनों शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
तुर्किए के अलावा इन देशों में भी आए भूकंप
भूमध्य सागर के इलाके में ये पिछले चार दिनों में ये चौथा भूकंप है। इससे पहले 14 मई को ग्रीस के एजियन सागर के दक्षिणी किनारे पर रोड्स और क्रेते के बीच स्थित एक द्वीप है कार्पाथोस से 38 किलो मीटर दूर समुद्र के अंदर भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि इसका असर तुर्किए के अलावा ग्रीस, मिस्र और लीबिया पर भी पड़ा है। इसी प्रकार ग्रीस के सेंटोरिनी शहर में 4.9 तीव्रता के भूकंप आए थे।
सम्बंधित ख़बरें
UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, जांच के बाद पुलिस ने बताया अफवाह; कॉलर की तलाश जारी
Red Fort Bomb Threat: दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस के कॉल से हड़कंप
China Medog Dam: चीन का सबसे बड़ा मेडोग हाइड्रोपावर बांध बना दुनिया के लिए बड़ा ‘टाइम बम’
तुर्की और अजरबैजान का पर्यटन ध्वस्त! बुकिंग में 60% गिरावट तो रद्दीकरण 250% बढ़ा
इस्तांबुल में 150 लोग हुए थे घायल
इससे पहले 23 अप्रैल 2025 को इस्तांबुल में आए भूकंप में 150 लोग घायल हो गए थे। दरअसल, भूकंप आने के बाद बिल्डिंग में फंसे लोग अपनी जान बचाने के लिए इमारतों से कूद गए थे। वहीं, कई लोग पार्क में एकत्रित हो गए हैं। इस्तांबुल के भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। देश के यूरोप की तरफ लगने वाले शहरों में भूकंप के झटके लगातार महसूस किए गए हैं। इस्तांबुल के गवर्नर कार्यालय के अनुसार, इस्तांबुल में आए भूकंप में कुल 151 लोगों को चोट आई थी, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी।
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले दिनों हुए संघर्ष में तुर्किए ने पाकिस्तान का साथ दिया था। तुर्किए ने पाकिस्तान को भारत पर हमला करने के लिए ड्रोन सप्लाई किया था, साथ ही तुर्किए ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत की आलोचना की थी। इसके बाद से भारत और तुर्किए के बीच रिश्तों में तनाव है।
