दुबई में भीषण सड़क हादसा, अचानक रुके ट्रक में टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 7 भारतीयों की मौत से मचा हाहाकार!
UAE Road Accident: यूएई के दुबई में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 भारतीय कामगारों की मौत हो गई और 9 घायल हो गए। तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर अचानक रुके ट्रक से मिनीबस की भिड़ंत हो गई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
दुबई में भीषण सड़क हादसा, (Image- Social Media)
Dubai Road Accident: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई शहर में सोमवार को सड़क के बीच अचानक एक ट्रक रुक जाने से पीछे आ रही मिनीबस उससे टकरा गई। इस दुर्घटना में कई भारतीय कामगारों की जान चली गई। दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दुबई में हुई इस दुखद सड़क दुर्घटना से हम बेहद व्यथित हैं, जिसमें कई भारतीय कामगारों की मौत हुई है।
भारतीय दूतावास ने कहा कि वह हरसंभव सहायता और सहयोग प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। दुबई पुलिस के यातायात विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर जुमा सलेम बिन सुवैदान ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि तकनीकी खराबी के कारण ट्रक अचानक सड़क के बीच में रुक गया था। उन्होंने कहा कि बस चालक ने कथित तौर पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया और सुरक्षित दूरी भी नहीं रखी, जिसके कारण बस ट्रक से पीछे से टकरा गई।
7 लोगों की मौत, 9 घायल
ब्रिगेडियर जुमा सलेम बिन सुवैदान ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार तकनीकी खराबी के चलते ट्रक अमीरात रोड के बीचोंबीच अचानक रुक गया था। उन्होंने बयान में कहा, “बस चालक ने कथित तौर पर ध्यान नहीं दिया और सुरक्षित दूरी बनाए नहीं रखी, जिसके चलते उसने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी।”
सम्बंधित ख़बरें
जयपुर में मस्जिद-मजार समेत पांच धार्मिक स्थलों पर चला बुलडोजर, 19 घंटे बाद इंटरनेट सेवा बहाल
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
मीट की दुकानें शहर से बाहर भेजने पर जाएगा लोगों का रोजगार, वाराणसी प्रशासन के निर्णय पर मौलाना ने जताई चिंता
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
उन्होंने आगे बताया कि इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हुए हैं। घायलों में पांच की हालत गंभीर और चार की स्थिति मध्यम बताई गई है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी पहुंचे अस्पताल
भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायल भारतीयों से मुलाकात की। दूतावास ने कहा कि इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ब्रिगेडियर जुमा सलेम ने बताया कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए यातायात दुर्घटना जांच अनुभाग के विशेषज्ञों को घटनास्थल पर भेजा गया है, ताकि वे निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर सकें।
Deeply saddened by the tragic road accident in Dubai that claimed the lives of several Indian workers. Our officials visited the hospital, met the injured Indians, and are working closely with local authorities to provide all possible assistance and support. Our heartfelt… — India in Dubai (@cgidubai) June 8, 2026
उन्होंने कहा कि यातायात गश्ती दल ने मौके पर ट्रैफिक को नियंत्रित किया, क्षेत्र को सुरक्षित बनाया और बचाव वाहनों की आवाजाही सुचारु रखी। कार्य दल ने क्षतिग्रस्त ट्रक और मिनीबस को भी सड़क से हटाया, जिससे यातायात सामान्य रूप से संचालित हो सके।
