लॉस एंजेलिस में हिंसा से भी पीछे नहीं हटे ट्रंप, आज इन देशों पर इमिग्रेशन बैन लागू

लॉस एंजेलिस में डोनाल्ड ट्रंप नए इमिग्रेशन बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच सोमवार को अफगानिस्तान, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालियाऔर सूडान सहित 12 देशों पर इमिग्रेशन बैन लागू हो गया।
लॉस एंजेलिस में हिंसा से भी पीछे नहीं हटे ट्रंप, आज इन देशों पर इमिग्रेशन बैन लागू
अमेरिका में नया इमिग्रेशन बैन लागू (फोटो - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

वाशिंगटन: अमेरिका में इस समय इमिग्रेशन का मुद्दा गरमाया हुआ है। लॉस एंजेलिस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ हिंसात्मक प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच 12 अफ्रीकी और पश्चिम एशियाई देशों के नागरिकों के अमेरिका यात्रा करने पर लगाए गए नए प्रतिबंध सोमवार से लागू हो गए हैं।

यह प्रतिबंध राष्ट्रपति के इमिग्रेशन इंफोर्समेंट ऑपरेशन को लेकर बढ़ते तनाव के बीच लगाया गया है। ट्रंप ने बीते बुधवार को इस नई घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे। यह प्रतिबंध अफगानिस्तान, म्यांमा, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन के नागरिकों पर लागू होताहै।

आज से इमिग्रेशन बैन लागू

इसके अलावा बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेज़ुएला के उन नागरिकों पर भी सख्त शर्तें लागू की जाएंगी जो अमेरिका के बाहर हैं और जिनके पास वैध वीज़ा नहीं है। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, नए प्रतिबंध के तहत सूची में शामिल देशों के लोगों को पहले जारी किए गए वीज़ा रद्द नहीं होंगे। हालांकि, यदि कोई आवेदक इस प्रतिबंध से छूट के लिए निर्धारित सीमित मानदंडों को पूरा नहीं करता है, तो सोमवार से उसके वीज़ा आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा।

ट्रंप ने सावधानी से लिया फैसला

कई इमिग्रेशन विशेषज्ञों का कहना है कि नया प्रतिबंध वीजा आवेदन प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करके किसी भी अदालती चुनौती को मात देने के लिए बनाया गया है और यह ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान जल्दबाजी में लिखे गए कार्यकारी आदेश की तुलना में अधिक सावधानी से तैयार किया गया प्रतीत होता है, जिसमें मुख्य रूप से मुस्लिम देशों के नागरिकों को प्रवेश से वंचित किया गया था।

इस प्रतिबंध की कई शरणार्थी और मानवीय सहायता संगठनों ने निंदा की है। ऑक्सफैम अमेरिका की अध्यक्ष एबी मैक्समैन ने कहा, “यह नीति राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर सामाजिक विभाजन पैदा करने और अमेरिका में सुरक्षा व अवसर की तलाश कर रहे समुदायों को बदनाम करने की कोशिश है।”

वेनेजुएला ने की प्रतिबंध की निंदा

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार ने इस यात्रा प्रतिबंध की कड़ी निंदा की है और एक बयान में इसे वेनेजुएला के नागरिकों को बदनाम करने और अपराधी के रूप में दर्शाने का अभियान बताया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com