सत्ता और सुहाग दोनों दांव पर: ट्रंप के खिलाफ पार्टी के भीतर विद्रोह, क्या मेलानिया भी अब छोड़ेंगी साथ?

Trump Melania: ईरान युद्ध और गिरती लोकप्रियता के बीच ट्रंप के निजी जीवन में संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, अक्टूबर 2026 में पुराने राज खुलने से उनकी शादी खतरे में पड़ सकती है।
Both Power and Marriage at Stake: Internal Party Revolt Against Trump—Will Melania Now Abandon Him Too?
डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मिडिया)
Published on
Updated on

Trump Melania Marriage Crisis: साल 2026 की शुरुआत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए जितनी धमाकेदार रही थी उतना ही साल का अंत उनके लिए डरावना और चुनौतीपूर्ण साबित होता दिख रहा है। वर्तमान में ट्रंप न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध और परमाणु कोड्स से जुड़े विवादों का सामना कर रहे हैं बल्कि अब उनके निजी जीवन में भी बड़े 'भूकंप' आने की आहट सुनाई दे रही है। वाशिंगटन के राजनीतिक गलियारों में इस समय उनकी 'पावर कपल' वाली छवि के बिखरने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अक्टूबर में मेलानिया और ट्रंप के बीच आएगा 'तूफान'

मशहूर ज्योतिषी इनबाल होनीगमैन ने 'द मिरर' की एक रिपोर्ट में दावा किया है कि ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप के लिए अक्टूबर 2026 का महीना किसी बड़ी परीक्षा से कम नहीं होगा। मेलानिया, जिनकी राशि 'वृषभ' (Taurus) है और जो स्थिरता पसंद करती हैं उन्हें शुक्र की उल्टी चाल के कारण जीवन में बड़े उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 3 से 25 अक्टूबर के बीच ट्रंप के कुछ ऐसे 'कड़वे सच' या पुराने अफेयर की खबरें सार्वजनिक हो सकती हैं, जिन्हें अब तक दबाकर रखा गया था। यह समय मेलानिया के लिए इतना कठिन हो सकता है कि वे खुद अपनी शादी के भविष्य पर सवाल उठा सकती हैं।

व्हाइट हाउस में बढ़ता राजनीतिक दबाव

डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें केवल उनके घर तक सीमित नहीं हैं। ईरान युद्ध के लंबा खिंचने और इजरायल के साथ रिश्तों में आई कड़वाहट की वजह से उनकी एप्रूवल रेटिंग माइनस में जा चुकी है। इस गिरती लोकप्रियता का फायदा उठाते हुए विपक्षी दल अब 25वें संशोधन (25th Amendment) का सहारा ले रहे हैं। उनकी मांग है कि ट्रंप को 'मानसिक रूप से अनफिट' करार देकर पद से हटा दिया जाए। स्थिति इतनी गंभीर है कि ट्रंप की अपनी पार्टी के अंदर भी उनके फैसलों का खुला विरोध शुरू हो गया है, जिससे उनके राजनीतिक करियर पर भी संकट के बादल छा गए हैं।

मेलानिया की 'पाक-साफ' छवि बनाने की रणनीति

इन सब विवादों के बीच मेलानिया ट्रंप ने एक सोची-समझी रणनीति अपनाई है। पिछले कुछ हफ्तों में उन्हें बच्चों के कार्यक्रमों और कैपिटल हिल की महत्वपूर्ण मीटिंग्स में काफी सक्रिय देखा गया है। मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि मेलानिया खुद को राजनीति की गंदगी और ट्रंप के इर्द-गिर्द घूम रहे विवादों से दूर रखना चाहती हैं ताकि उनकी अपनी छवि बेदाग बनी रहे।

अब सबकी निगाहें 15 नवंबर के बाद के समय पर टिकी हैं क्योंकि ज्योतिषियों का मानना है कि उसी समय यह स्पष्ट हो पाएगा कि ट्रंप का दांपत्य जीवन टिक पाएगा या यह 'पावर कपल' हमेशा के लिए अलग हो जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com