पाकिस्तान को मिलेगी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सीट, ये देश भी शामिल

इस बार क्षेत्रीय समूहों ने एक अफ्रीकी सीट के लिए सोमालिया, एशिया-प्रशांत की एक सीट के लिए पाकिस्तान, लातिन अमेरिका और कैरेबिया की एक सीट के लिए पनामा और दो मुख्य रूप से पश्चिमी सीट के लिए डेनमार्क और यूनान का प्रस्ताव रखा। गुरुवार को चुने जाने वाले परिषद के पांच सदस्य एक जनवरी से अपना कार्यकाल शुरू करेंगे।
Denmark Greece and Pakistan will get seats in United Nations Security Council
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
Published on
Updated on

संयुक्त राष्ट्र: डेनमार्क, यूनान, पाकिस्तान, पनामा और सोमालिया को गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में गुप्त मतदान के बाद सुरक्षा परिषद में सीट मिलेगी। कुल 193 सदस्यों वाले विश्व निकाय की सुरक्षा परिषद में दो साल के कार्यकाल के लिए पांच देशों को चुनने के वास्ते मतदान होना है।

आक्रमण के खिलाफ दर्शाया था वैश्विक विरोध

15 सदस्यीय परिषद में दस अस्थायी सीट क्षेत्रीय समूहों को आवंटित की जाती हैं जो आमतौर पर अपने उम्मीदवारों का चयन करते हैं, लेकिन कभी-कभी किसी एक पर सहमत नहीं हो पाते हैं। इस साल ऐसा कुछ नहीं है। पिछले साल स्लोवेनिया ने पूर्वी यूरोपीय क्षेत्रीय समूह का प्रतिनिधित्व करने वाली सीट के लिए रूस के करीबी सहयोगी बेलारूस को आसानी से हरा दिया था। इस वोट ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के खिलाफ वैश्विक विरोध को दर्शाया था।

क्षेत्रीय समूहों ने रखी मांग

इस बार क्षेत्रीय समूहों ने एक अफ्रीकी सीट के लिए सोमालिया, एशिया-प्रशांत की एक सीट के लिए पाकिस्तान, लातिन अमेरिका और कैरेबिया की एक सीट के लिए पनामा और दो मुख्य रूप से पश्चिमी सीट के लिए डेनमार्क और यूनान का प्रस्ताव रखा। गुरुवार को चुने जाने वाले परिषद के पांच सदस्य एक जनवरी से अपना कार्यकाल शुरू करेंगे।

लेंगे इन देशों की जगह

वे उन सदस्यों की जगह लेंगे जिनका दो साल का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। ये देश मोजाम्बिक, जापान, इक्वाडोर, माल्टा और स्विट्जरलैंड हैं। ये सभी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों (अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस) और पिछले साल चुने गए पांच देशों (अल्जीरिया, गुयाना, दक्षिण कोरिया, सिएरा लियोन और स्लोवेनिया) के साथ शामिल हो जाएंगे। (एजेंसी)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com