यूक्रेन में अब भी जारी है मौत का तांडव, अस्पताल पर हमले में 3 लोगों की मौत, 17 घायल

ukrain
(IMAGE-REUTERS)
Published on
Updated on

मारियुपोल: यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल में एक अस्पताल पर रूस के हवाई हमले में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई तथा 17 लोग घायल हो गये। नगर परिषद ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। परिषद ने कहा कि दक्षिणी बंदरगाह शहर में हुए हमले में गर्भवती महिलाएं और डॉक्टर घायल हो गए तथा बच्चे मलबे में दब गए। 

राजधानी के पश्चिम में एक अन्य शहर के दो अस्पतालों पर भी बम गिराए जाने की खबर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि उसने दो सप्ताह पहले रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से चिकित्सा केंद्रों पर 18 हमलों की पुष्टि की है। इस बीच, रूस की सेना ने यूक्रेन के शहरों की घेराबंदी और तेज कर दी है। (एजेंसी) 

Navbharat Live
navbharatlive.com