अमेरिका पहुंचने वालों के लिए कोविड-19 टेस्ट जरूरी नहीं, बाइडन प्रशासन ने हटाई पाबंदी

Joe Biden appeals to Egypt and Qatar to put pressure on Hamas, US
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन File Photo
Published on
Updated on

वाशिंगटन. अमेरिका (America) में बाइडन प्रशासन (Biden Administration) ने उस पाबंदी को हटा दिया है, जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय विमान यात्रा करके अमेरिका (America) पहुंचने वाले यात्रियों को उड़ान से एक दिन पहले कोविड-19 जांच (Covid-19 test) कराना जरूरी था।

प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जनादेश रविवार की मध्यरात्रि को समाप्त हो रहा है और रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्रों (सीएसडीएस) ने तय किया है कि अब इसकी आवश्यकता नहीं है।

https://twitter.com/ANI/status/1535279681607712769

औपचारिक घोषणा के पूर्वावलोकन के संबंध में नाम न छापने की शर्त पर शुक्रवार को एक अधिकारी ने कहा कि एजेंसी हर 90 दिनों में परीक्षण की आवश्यकता का पुनर्मूल्यांकन करेगी।

अधिकारी ने कहा कि अगर समस्या बढ़ाने वाला कोविड-19 का कोई नया संस्करण सामने आता है, तो इस जांच को दोबारा बहाल किया जा सकता है। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com