Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिका में कोरोना वैक्सीन लगवाने की अनिवार्यता को कोर्ट की मंज़ूरी, आदेश इन कंपनियों पर होगा लागू

  • Written By: आसिफ सईद
Updated On: Dec 18, 2021 | 11:48 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन: अमेरिका (America) की एक संघीय अपीलीय अदालत (Court) ने निजी नियोक्ताओं (Employers) के लिए अपने कर्मचारियों |(Employees) को कोविड-19 रोधी टीके (Covid Vaccine) की खुराक देने की अनिवार्यता वाले राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) के आदेश को शुक्रवार को मंजूरी दे दी।

टीका लगवाने की अनिवार्यता वाला यह आदेश उन कंपनियों पर लागू होगा जिनमें 100 या उससे अधिक कर्मचारी काम करते हैं और इसके दायरे में करीब 8.4 करोड़ कामगार आएंगे। टीके की पूरी तरह खुराक न लेने वाले कर्मचारियों को मास्क पहनना होगा और कोरोना वायरस के लिए साप्ताहिक जांच करानी होगी। बाहर या केवल घर से काम करने वाले कर्मचारियों के लिए इसमें छूट होगी। छठी यूएस सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स की समिति ने एक के मुकाबले दो मतों से एक अलग अदालत के संघीय न्यायाधीश के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें देशभर में इस आदेश को लागू करने पर रोक लगायी गयी थी।

अमेरिका के ‘ऑक्यूपेशनल सेफ्टी एंड हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन’ (ओएसएचए) का यह फैसला चार जनवरी से लागू होना था। शुक्रवार को आए आदेश के साथ अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अब यह फैसला कब से लागू होगा। न्यायाधीश जूलिया स्मिथ गिबॉन्स ने बहुमत से दिए अपने फैसले में कहा, ‘‘वायरस को विनियमित करने के लिए ओएसएचए को स्पष्ट अधिकार दिया जाता है। ओएसएचए के पास अनिवार्य रूप से ऐसे संक्रामक रोगों को विनियमित करने का अधिकार है जो कार्य स्थल के लिए अलग नहीं हैं।” (एजेंसी) 

सम्बंधित ख़बरें

स्टेट ऑफ द यूनियन में हंगामा… इल्हान उमर ने ट्रंप पर आरोप लगाते हुए कहा- ‘आपने अमेरिकियों को मारा’

Cuba समुद्री तट पर मुठभेड़: अमेरिकी स्पीडबोट और बॉर्डर फोर्स के बीच गोलीबारी में 4 की मौत

नवभारत संपादकीय: मतदान अनिवार्य करने के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट

153 साल में पहली बार नहीं छपा द बोस्टन ग्लोब, ब्लिजार्ड ने तोड़ा इतिहास

Court approves joe bidens order for covid vaccination in america order will apply to companies with 100 or more employees

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 18, 2021 | 11:48 AM

Topics:  

  • America
  • Compulsory
  • Joe Biden

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.