कांगो में भीषण हादसा, बीच नदीं में नाव पलटने से 86 लोगों की मौत, मरने वालों में अधिकत्तर छात्र

World News: कांगो के इक्वेटर प्रांत में नाव पलटने से कम से कम 86 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकांश छात्र थे। सरकारी मीडिया ने हादसे का कारण ओवरलोडिंग और रात में नौकायन को बताया।
कांगो में भीषण हादसा, बीच नदीं में नाव पलटने से 86 लोगों की मौत, मरने वालों में अधिकत्तर छात्र
सांकेतिक तस्वीर
Published on
Updated on

Congo Boat Capsize: अफ्रीकी देश कांगो से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां उत्तर पश्चिमी इक्वेटर प्रांत में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक मोटरचालित नाव पलटने से कम से कम 86 लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना बसानकुसू क्षेत्र में हुई, और मृतकों में अधिकांश छात्र शामिल हैं। यह जानकारी शुक्रवार को सरकारी मीडिया द्वारा दी गई।

कांगो के अधिकारियों ने बताया कि, फिलहाल जांच चल रही है और अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि हादसे की पीछे क्या कारण है, लेकिन सरकारी मीडिया ने इसे नाव में अधिक यात्रियों के सवार होने और रात के समय नौकायन को जिम्मेदार ठहराया है।

कांगो में आए दिन होते हैं हादसे

कांगो में इस तरह की ये पहली घटना नहीं है। यहां आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं।। हाल ही में, कांगों नदी में एक नाव में आग लगने के कारण वह पलट गई, जिसमें 50 लोगों की मौत हुई और सैकड़ों लोग लापता हो गए। उस हादसे में कई लोग बुरी तरह झुलसे थे, हालांकि कई यात्रियों को बचा भी लिया गया था।

इसके अलावा अप्रैल 2025 में कांगो नदी में एक नाव में आग लगने के बाद वह पलट गई, जिसमें 148 लोग मारे गए और 100 से अधिक लोग लापता हो गए। उस नाव में लगभग 500 यात्री सवार थे। हादसा तब हुआ जब एक महिला खाना बना रही थी और आग फैल गई। कई यात्री तैर कर किनारे तक पहुंचे, जबकि कई जल कर घायल हो गए।

इसी प्रकार से अक्टूबर 2024 में कांगो के लेक किवु में एक नाव पलटने से 78 लोगों की मौत हुई। उस नाव में 278 यात्री सवार थे और यह हादसा किनारे के पास खराब मौसम और ओवरलोडिंग के कारण हुआ।

क्यों होते है इतने हादसे?

कांगो में नावों में क्षमता से अधिक संख्या में यात्रियों का सवार होना आम समस्या है, जिसके कारण इस प्रकार के हादसे बार-बार होते रहते हैं। कई इलाकों में खराब सड़कों के कारण लोग मुख्य रूप से नावों पर निर्भर हैं, लेकिन अभी तक इस समस्या को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा सका हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com