- Hindi News »
- World »
- China Denies Trump Nuclear Weapons Testing Claims Russia Pakistan
ट्रंप ने लगाया परमाणु परीक्षण का आरोप…तो भड़के चीन ने लगाई अमेरिका की क्लास, कही ये बात
China Nuclear Test: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन और रूस पर भूमिगत परमाणु परीक्षण का आरोप लगाया; चीन ने इसे खारिज करते हुए कहा कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल रक्षात्मक और जिम्मेदार है।
- Written By: अक्षय साहू

डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग (सोर्स- सोशल मीडिया)
China Denies Trump Nuclear Test Claim: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावा किया कि चीन और रूस भूमिगत परमाणु परीक्षण कर रहे हैं। इस पर चीन की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई है। चीनी विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के दावे को खारिज करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने कहा कि चीन एक जिम्मेदार परमाणु-संपन्न देश है।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने बताया कि चीन हमेशा शांतिपूर्ण विकास के मार्ग पर रहा है और नो फर्स्ट यूज नीति के तहत न्यूक्लियर हथियारों का उपयोग केवल रक्षात्मक उद्देश्यों के लिए करता है। उन्होंने कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय समझौतों का सम्मान करता है और सभी न्यूक्लियर परीक्षणों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।
ट्रंप ने लगाया था आरोप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में कहा था कि रूस और चीन जैसे देश भूमिगत परमाणु परीक्षण कर रहे हैं, लेकिन इसके बारे में जनता को जानकारी नहीं होती। उन्होंने अमेरिका की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका अकेला ऐसा देश नहीं होना चाहिए जो परीक्षण न करे।
सम्बंधित ख़बरें
48 घंटे में खत्म होगी अमेरिका-ईरान जंग! दोनों देशों के बीच इन 3 बड़े मुद्दों पर बन गई सहमति
Operation Sindoor: पाकिस्तानी नेता ने कबूला सच, सेना ने मसूद अजहर और हाफिज सईद के गुर्गों को दिया सैन्य सम्मान
बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के बाद तीस्ता जल संधि चर्चा में, क्या है भारत-बांग्लादेश का वर्षों पुराना विवाद?
अरब सागर में फंसे Indian Vessel की पाकिस्तानी नौसेना ने की मदद, लेकिन जनरेटर नहीं हुआ ठीक
उन्होंने आगे कहा,रूस परीक्षण कर रहा है, चीन परीक्षण कर रहा है, लेकिन वे इसके बारे में नहीं बताते। उन्होंने परमाणु परीक्षण करने वाले देशों में उत्तर कोरिया और पाकिस्तान का भी नाम लिया। ट्रंप ने कहा, हमारे पास सबसे अधिक परमाणु हथियार हैं और मुझे लगता है कि हमें परमाणु निरस्त्रीकरण पर कदम उठाने चाहिए। मैंने इस विषय पर राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी के साथ चर्चा भी की है।
दुनिया को 150 बार खत्म करने की झमता
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका के पास किसी भी अन्य देश से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। उनके अनुसार, अमेरिका के पास दुनिया को 150 बार पूरी तरह से नष्ट करने के लिए पर्याप्त परमाणु हथियार हैं। उन्होंने रूस और चीन के परमाणु शस्त्रागार का जिक्र करते हुए कहा कि रूस और चीन के पास भी बहुत सारे परमाणु हथियार हैं।
यह भी पढ़ें: समुद्र में चीन ने चली चाल, जेट- डिफेंस सिस्टम के बाद पाकिस्तान को सौंपी सबमरीन, भारत की बढ़ी टेंशन
इस दैरान ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि मई में भारत और पाकिस्तान लगभग न्यूक्लियर वॉर की तरफ बढ़ रहे थे, और उन्होंने ट्रेड और टैरिफ का इस्तेमाल करके इसे रोक दिया। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने दखल नहीं दिया होता तो लाखों लोग मारे गए होते।
China denies trump nuclear weapons testing claims russia pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई एयरपोर्ट अलर्ट: 6 घंटे के लिए बंद रहेंगे दोनों रनवे, प्री-मानसून मेंटेनन्स के कारण उड़ानें प्रभावित
May 06, 2026 | 07:18 PM‘प्रदेश की जनता जवाबदेही चाहती है…’, MP में बढ़ा सियासी पारा! जीतू पटवारी ने गिनाए सरकार के ‘फेलियर’
May 06, 2026 | 07:03 PM48 घंटे में खत्म होगी अमेरिका-ईरान जंग! दोनों देशों के बीच इन 3 बड़े मुद्दों पर बन गई सहमति
May 06, 2026 | 07:01 PMAkshay Kumar ने करवाई आंख की सर्जरी, शूटिंग के बीच लिया ब्रेक, विजन करेक्शन के बाद जल्द करेंगे वापसी
May 06, 2026 | 06:45 PMमध्य प्रदेश में ऑर्गन ट्रांसप्लांट को बढ़ावा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने दिए बड़े संकेत
May 06, 2026 | 06:44 PM15 साल में हमारे 68 कार्यकर्ता शहीद, हार के बाद हत्या की बातें करना हास्यास्पद, किशोर जोशी ने विपक्ष को घेरा
May 06, 2026 | 06:39 PMAndroid 17 से बदल जाएगी फोन चलाने की आदत, 12 मई को होगा Mega Event, जानिए क्या आएगा नया
May 06, 2026 | 06:37 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM













