मालदीव अब भारतीयों के लिए पसंदीदा पर्यटन स्थल नहीं, चीन बना अव्वल
- Written By: किर्तेश ढोबले
माले: भारत (India) को पीछे छोड़ चीन (China) मालदीव आने वाले पर्यटकों के लिहाज से शीर्ष देश बन गया है। मालदीव और भारत के बीच राजनयिक विवाद (India Maldives Row) के बीच सोमवार को यहां जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
मालदीव के पर्यटन मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2024 में चार फरवरी तक 23,972 पर्यटकों के साथ चीन ने 11.2 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान हासिल किया। चीन 2023 में तीसरे स्थान पर था। दूसरी ओर 2023 में पहले स्थान पर रहने वाला भारत चार फरवरी तक के आंकड़ों में 16,536 पर्यटकों के साथ पांचवें स्थान पर आ गया। इस साल अबतक मालदीव आने वाले पर्यटकों में भारत की 7.7 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
यह घटनाक्रम मालदीव के तीन मंत्रियों के सोशल मीडिया पर भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के बाद भारत की प्रतिक्रिया का परिणाम हो सकता है। मोदी ने जनवरी की शुरुआत में लक्षद्वीप की अपनी यात्रा के दौरान तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे, जिसके बाद उक्त टिप्पणी की गईं। मोदी के खिलाफ टिप्पणी वायरल होने के तुरंत बाद देश की मशहूर हस्तियों सहित सैकड़ों सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने मालदीव में पर्यटन का बहिष्कार करने की अपील की।
सम्बंधित ख़बरें
चिकन नेक के पास चीन की एंट्री! भारत की चिंता पर ड्रैगन ने दिया जवाब, बोला- हमारे बीच न आए कोई तीसरा पक्ष
‘भीख का कटोरा लेकर चीन नहीं गए हमारे PM’, सवाल सुनते भड़के बांग्लादेशी विदेश मंत्री; पत्रकार को दिया जवाब
बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराकर प्लेन के उड़े परखच्चे, मंजर देख सहम गए लोग, देखें खौफनाक VIDEO
11 साल बाद सेशेल्स जाएंगे PM मोदी, 27 से 29 जून तक रहेंगे, अफ्रीका के छोटे देश से कैसे फेल होगा चीन का प्लान?
इसके बाद कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और कुछ यात्रा कंपनियों ने दावा किया कि राजनयिक विवाद के बाद बड़ी संख्या में भारतीय मालदीव की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर रहे हैं। मालदीव के पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में 17 लाख से अधिक पर्यटकों ने द्वीपीय राष्ट्र की यात्रा की थी। इनमें भारतीय पर्यटक 2,09,198, रूसी पर्यटक 2,09,146 और चीन के पर्यटक 1,87,118 थे।
(एजेंसी)
