- Hindi News »
- World »
- Charles Iii On Britain Violence Praised On Solidarity Against Racism
चार्ल्स तृतीय ने ब्रिटेन हिंसा पर दी प्रतिक्रिया, नस्लवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाने वालों की तारीफ की
- Written By: साक्षी सिंह
ब्रिटेन के महाराजा किंग चार्ल्स तृतीय ने देश में उत्पात मचाने वाली दक्षिणपंथी हिंसक भीड़ के खिलाफ मोर्चा संभालने और नस्लवाद के विरोध में सड़कों पर उतरकर एकजुटता दिखाने वालों की सराहना की है। साथ ही उन्होंने पुलिस और अन्य आपातकालीन कर्मचारियों को देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और हिंसा से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

ब्रिटेन के महाराजा किंग चार्ल्स तृतीय
लंदन: ब्रिटेन के महाराजा किंग चार्ल्स तृतीय ने देश में उत्पात मचाने वाली दक्षिणपंथी हिंसक भीड़ के खिलाफ मोर्चा संभालने और नस्लवाद के विरोध में सड़कों पर उतरकर एकजुटता दिखाने वालों की सराहना की है। दक्षिणपंथियों ने तीन लड़कियों की चाकू घोंपकर हत्या करने के बारे में गलत सूचना फैलाई थी, जिसके बाद देश में दंगे भड़के थे।
बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा कि चार्ल्स ने शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर और कानून प्रवर्तन के अधिकारियों के साथ फोन पर बातचीत की।
ये भी पढ़ें:-विदेश सचिव विक्रम मिस्री दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे नेपाल, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस
सम्बंधित ख़बरें
National Highway: सुपरस्पीड से बीते 12 साल में 61% बढ़ा नेशनल हाईवे का नेटवर्क, रोजाना बन रही 34 किमी सड़क
TMC के बागी सांसदों का बड़ा फैसला, नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी में करेंगे विलय, NDA को समर्थन का ऐलान
NEET Re-Exam 2026 के एडमिट कार्ड हुए जारी, 21 जून की परीक्षा से पहले तुरंत डाउनलोड करें हॉल टिकट
हमने कसाब को भी खिला-पिलाकर जिंदा रखा, बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सरकार के एक्शन से कांग्रेस का छलका दर्द
इस दौरान उन्होंने पुलिस और अन्य आपातकालीन कर्मचारियों को देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और हिंसा से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। बयान में कहा गया कि महाराजा इस बात से बेहद खुश हुए कि किस तरह लोगों ने नस्लवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए आक्रामकता और अपराध का मुकाबला करुणा और साहस से किया।
कई दिन से ब्रिटेन में हिंसक झड़प
ब्रिटेन में नस्लवाद के विरोध में और हिंसा को पुन: भड़कने से रोकने के लिए हजारों की संख्या में लोग शनिवार को सड़कों पर उतर आए और शांति मार्च निकाला। देश में एक सप्ताह से अधिक समय तक दंगे हुए थे। प्रवासी-विरोधी और इस्लाम के खिलाफ नारे लगाने वाली भीड़ ने मस्जिदों पर हमला किया था, दुकानों को लूटा और पुलिस के साथ झड़पें की थीं।
ब्रिटेन में यह हिंसा तब शुरू हुई थी, जब दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने 29 जून को सोशल मीडिया पर यह झूठा दावा किया था कि उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के साउथपोर्ट टेलर स्विफ्ट थीम वाले हॉलिडे क्लब में घुसकर छह से नौ वर्ष की तीन लड़कियों की हत्या कर दी गई थी।
ये भी पढ़ें:–राष्ट्रपति मुर्मू को मिला तिमोर लेस्ते का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, फिजी से भी की जा चुकी हैं सम्मानित
Charles iii on britain violence praised on solidarity against racism
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
National Highway: सुपरस्पीड से बीते 12 साल में 61% बढ़ा नेशनल हाईवे का नेटवर्क, रोजाना बन रही 34 किमी सड़क
Jun 14, 2026 | 07:38 PMTMC के बागी सांसदों का बड़ा फैसला, नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी में करेंगे विलय, NDA को समर्थन का ऐलान
Jun 14, 2026 | 07:33 PMNEET Re-Exam 2026 के एडमिट कार्ड हुए जारी, 21 जून की परीक्षा से पहले तुरंत डाउनलोड करें हॉल टिकट
Jun 14, 2026 | 07:32 PMहमने कसाब को भी खिला-पिलाकर जिंदा रखा, बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सरकार के एक्शन से कांग्रेस का छलका दर्द
Jun 14, 2026 | 07:27 PMArchery World Cup: भारतीय तीरंदाजों ने ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को चटायी धूल, धीरज और कुमकुम ने जीता गोल्ड
Jun 14, 2026 | 07:15 PMभंडारा में 21 से 23 जून के बीच अच्छी बारिश के संकेत, किसानों को मानसून का इंतजार
Jun 14, 2026 | 07:02 PMGwalior News: पिकनिक मनाने गए थे दोस्त, तिघरा डैम में डूबे दो मेडिकल कॉलेज के छात्र; 18 घंटे बाद मिला दूसरा शव
Jun 14, 2026 | 07:01 PMवीडियो गैलरी

अमेरिका-ईरान में होगी सीक्रेट डील? क्या ये 3 फैसले बदल देंगे मिडिल ईस्ट का नक्शा?
Jun 14, 2026 | 06:32 PM
पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 02:09 PM
कौन हैं धीरज सेठ? जिन्हें मिली भारतीय सेना की कमान, जानें उनके अहम योगदान- VIDEO
Jun 14, 2026 | 12:22 PM
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM










